शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय शिमला के रिज मैदान पर 26 जनवरी, 2020 को राज्य स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी समारोह में सम्मिलित होंगे। गणतन्त्र दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तर पर भी समारोह आयोजित किए जाएंगे।
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर बिलासपुर, शहरी विकास मन्त्री सरवीन चैधरी चम्बा, कृषि मन्त्री डाॅ. राम लाल मारकण्डा कुल्लू, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री विपिन सिंह परमार ऊना, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मन्त्री वीरेन्द्र कंवर सोलन, उद्योग मन्त्री बिक्रम सिंह हमीरपुर, वन मन्त्री गोविन्द सिंह ठाकुर मण्डी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल जिला कांगड़ा के धर्मशाला और विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज सिरमौर जिला के मुख्यालय नाहन में जिला स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
उपायुक्त किन्नौर रिकांगपिओ में और उपायुक्त लाहौल-स्पिति केलांग में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17