धर्मशाला। स्कॉलरशिप घोटाले को लेकर ऊना के एक निजी संस्थान में सीबीआई की टीम ने फिर दबिश दी है। टीम ने दबिश के दौरान नाइलिट संस्थान के होर्डिंग्स व प्रचार सामग्री सहित अन्य रिकॉर्ड कब्जे में लिया है। यह संस्थान ऊना में तीन कमरों में चल रहा है। यहां पर इंजीनियरिंग भी करवाई जा रही थी। चौंकाने वाली बात यह है कि ऐसे छात्रों के नाम डिग्री है, जिन्हें यह नहीं पता कि वे इंजीनियर बन चुके हैं। छात्रों को इंजीनियरिंग के सिलेबस तक के बारे पता नहीं है। कई छात्रों को बीए और बीकॉम की डिग्री भी दी गई है। यह सब स्कॉलरशिप हड़पने का खेल था। इसका जाल हिमाचल सहित पंजाब तक बिछा था। इस मामले में सीबीआई ने कुछ छात्रों से भी पूछताछ की है। छात्रों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इससे संस्थान की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ गए हैं।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28