Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त ने शिलांजी पंचायत के वार्ड सदस्य को अयोग्य करार देते हुए निष्कासित कर रिक्त घोषित किया पद
    • पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
    • मेघा जागरूकता शिविर आगामी आदेशों तक स्थगित-श्रम कल्याण अधिकारी
    • कर्मचारी से मारपीट पर भाजपा ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह को बर्खास्त करने की करी मांग
    • उपायुक्त ने बरसात में अप्रिय घटनाओं से बचाव के लिए जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
    • अढाई साल में सरकार ने लिया 33 हजार करोड़ का कर्ज , अब फिर से 1200 करोड़ का ऋण लेने जा रही सरकार : सुरेश कश्यप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»हरियाणा में महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने बेटियों को शिक्षित करने से होगा देश का नाम रोशन
    हरियाणा

    हरियाणा में महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने बेटियों को शिक्षित करने से होगा देश का नाम रोशन

    By Himachal VartaJanuary 24, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़। हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमति कमलेश ढांडा ने कहा कि सभ्य समाज की नींव मजबूत करने के लिए बेटियों को शिक्षित करने के साथ उन्हें अन्य गतिविधियों में भी आगे बढाना चाहिए ताकि वे बुलन्दियों को छूकर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
    बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय बेटी बचाओ बेटी पढाओ वॉकथॉन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रही थी।
    महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि सरकार ने महिलाओं एवं बच्चों के कल्याणार्थ अनेक योजनाएं क्रियान्वित की है। इन योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर हो रही है बल्कि पूर्णरूप से स्वावलम्बी होकर समाज की नींव को मजबूत करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्र्पधा के युग में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है लेकिन महिलाओं को ओर ज्यादा अवसर मिलें तो वे विश्वस्तर पर देश का परचम लहराने में अहम योगदान कर सकती है। इसलिए समाज को महिलाओं विशेषकर बेटियों को ओर ज्यादा अवसर प्रदान करने चाहिए।
    महिला एंव बाल विकास मंत्री ने कहा कि वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यक्रम के समय लिंगानुपात 830 होता था जो वर्तमान 2020 में बढकर 923 हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से महिलाओं के लिए एक ही छत के नीचे वन स्टॉप सेंटर चलाए जा रहे हैं तथा घरेलू हिंसा से पीडि़तों की मदद की जा रही है। महिलाओं के लिए 1081 हैल्पलाईन भी क्रियान्वित की जा रही है।
    श्रीमति ढांडा ने कहा कि खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश की महिलाओं ने अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की है। इसके अलावा ग्राम, खण्ड, एवं जिला स्तरीय पंचायती राज संस्थाओं में भी महिलाएं अहम भागीदारी निभा रही है।
    श्रीमति ढांडा ने इस अवसर पर वार्षिक कलेण्डर का भी विमोचन किया। उन्होंने महिलाओं में ऋतु चक्र के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों एवं स्वच्छता को लेकर भी एक कलेण्डर जारी किया। उन्होंने महिलाओं की 100 मीटर, 200 मीटर ओर 400 मीटर दौड के विजेता खिलाडिय़ों को क्रमश: 5100, 2100 एवं 1100 रुपए की नकद राशि देकर सम्मानित किया। महिलाओं की दौड मे सारिका, संजना, खुशी, दीक्षा, शिखा, मोनिका, सुमी, आरती, नैंसी शामिल है।
    कार्यक्रम में सुरक्षित बेटी विषय पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम से प्रभावित होकर महिला एवं बाल विकास मंत्री ने स्वंय नन्ही बालिकाओ का हौसला बढ़ाने के लिए उनके साथ फोटो सैशन किया।
    महिला एंव बाल विकास विभाग के निदेशक कैप्टन मनोज कुमार ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस बालिका सप्ताह के दौरान लगातर 30 जनवरी तक गांव, खण्ड एंव जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। इसके दौरान महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी देने के साथ साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी भी दी जाएगी।
    उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा चलाए जा रहे वन स्टॉप सैंटर में अब तक 6 हजार से अधिक विवादों का निपटारा किया गया है। इसके अलावा 3703 बाल विवाह विवादों का निवारण किया गया है। महिलाओं एवं बालिकाओं के विकास हेतू क्रियान्वित मुख्यमंत्री सुकन्या समृद्वि योजना के तहत 79 लाख 80 हजार रुपए की राशि जमा करवाई जा चुकी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • उपायुक्त ने शिलांजी पंचायत के वार्ड सदस्य को अयोग्य करार देते हुए निष्कासित कर रिक्त घोषित किया पद
    • पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
    • मेघा जागरूकता शिविर आगामी आदेशों तक स्थगित-श्रम कल्याण अधिकारी
    • कर्मचारी से मारपीट पर भाजपा ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह को बर्खास्त करने की करी मांग
    • उपायुक्त ने बरसात में अप्रिय घटनाओं से बचाव के लिए जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.