Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»डा. बिन्दल ने कालाअम्ब उप-तहसील का किया उदघाटन मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर ने कालाअम्ब को दी करोड़ों की सौगात -डा. बिन्दल
    सिरमौर

    डा. बिन्दल ने कालाअम्ब उप-तहसील का किया उदघाटन मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर ने कालाअम्ब को दी करोड़ों की सौगात -डा. बिन्दल

    By Himachal VartaSeptember 28, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)-विधायक एंव पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने आज नाहन विधान सभा क्षेत्र के कालाअम्ब प्रवास के दौरान कालाअम्ब में उप-तहसील का उदघाटन किया। उन्होंने पटवार सर्कल, जोहड़ों कालाअम्ब और नागल सुकेती का उद्घाटन भी किया। अपने प्रवास के दौरान कालाअम्ब पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के 10.10 करोड़ रुपये के उदघाटन और 10.70 करोड़ों रुपये के षिलान्यास किए।
    डा. बिन्दल ने आज अपने कालाअम्ब प्रवास के दौरान 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रा.व.मा.पा. मोगीनंद के साइंस लैब और 64 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्कूल के अतिरिक्त भवन के षिलान्यास किए। उन्होंने 2.70 करोड़ रुपये की लागत से मोगीनंद पेयजल योजना का उदघाटन भी किया।
    डा. बिन्दल ने कालाअम्ब क्षेत्र में 8.00 करोड़ रुपये की विभिन्न सड़कों के उद्घाटन तथा 7.00 करोड़ रुपये की विभिन्न सड़कों के शिलान्यास किये जिसमें त्रिलोकपुर रोड से मेनथप्पल-जाटांवाला होते हुए एन.एच.-7 सड़क भी शामिल है जोकि लगभग 3.00 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली है।
    डा. राजीव बिन्दल ने इस अवसर पर जन सभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन कालाअम्ब क्षेत्रवासियों के लिए बहुत ही ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन है। आज कालाअम्ब क्षेत्र में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर सरकार के आषीर्वाद से करोड़ों रुपये की षिलान्यास और उदघाटन कार्य संपन्न हुए हैं। उन्होेंने कहा कि नाहन विधान सभा क्षेत्र में कालाअम्ब औद्योगिक क्षेत्र सबसे पुराना व महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र होने के बावजूद पूर्व की कांग्रेस सरकारों में उपेक्षित रहा। यहां पर पेयजल, सड़कें, सिंचाई, स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं का आभाव था। किन्तु वर्तमान भाजपा सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में कालाअम्ब पंचायत में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व विकास कार्य संपन्न हुए हैं।
    डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि कालाअम्ब पंचायत में पेयजल पहुंचाने में 13 करोड़ 75 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जाटांवाला में 224 लाख रुपये, कालाअम्ब में 160 लाख रुपये, खैरी-जोहड़ों व त्रिलोकपुर क्षेत्र में 379 लाख रुपये, मोगीनंद में 270 लाख रुपये, नागल सुकेती में 62 लाख रुपये तथा खारी में 64 लाख रुपये पेयजल योजनाओं पर खर्च किए गए। उन्होंने बताया कि मेनथप्पल, नागल, सुकेती, आदि की सिंचाई योजनाओं के इम्प्रूवमेंट पर लगभग दो करोड़ रुपये व्यय किए गए।
    भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता जी, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, महामंत्री मनीष चौहान, तपेन्द्र षर्मा पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष सुलेमान, सुशील षर्मा , यामिन, राजेश, जिला परिषद सदस्य पुष्पा, ग्राम पंचायत उप प्रधान इसलाम, पूर्व बी.डी.सी अध्यक्ष यषपाल, सुबेदार रतन सिंह व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.