Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»प्रतिबंधित पॉलीथिन को लेकर अधिकारी करे औचक निरीक्षण, करें चालान- उपायुक्त
    सिरमौर

    प्रतिबंधित पॉलीथिन को लेकर अधिकारी करे औचक निरीक्षण, करें चालान- उपायुक्त

    By Himachal VartaSeptember 28, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज)( संजय सिंह):- उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को प्रतिबंधित पॉलीथिन को लेकर औचक निरीक्षण करने तथा पाए जाने पर चालान करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सम्बन्धित विभाग जिला के समस्त पात्र राशन कार्ड धारकों को सरकार की योजनाओं के अनुरूप आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित बनाएं।

    बैठक में बताया गया कि सिरमौर जिला में मई से अगस्त 2022 के दौरान 12 दुकानदारों के पास प्रतिबंधित पॉलीथिन पाए जाने पर 14000 रुपए जुर्माना वसूल किया गया है। इसके अतिरिक्त, इस अवधि के दौरान कुल 702 निरीक्षण किए गए जिसमें 13 मामलों में अनियमितता पाई जाने पर 26 हजार रुपये की प्रतिभूति राशि वसूली गई। इसी प्रकार, खाद्यान्नों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए इस दौरान विभिन्न खाद्यान्नों व विनिर्दिष्ट वस्तुओं के 59 सैम्पल एकत्रित किए गए तथा प्रयोगशाला में विश्लेषण के उपरांत 15 सैम्पल सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप सही पाये गए जिसमे 44 सैम्पल पर रिपोर्ट अपेक्षित है।

    उपायुक्त ने बताया कि सिरमौर जिला में 349 उचित मूल्यों की दुकानों के माध्यम से माह मई से अगस्त 2022 तक विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं को पात्रता के अनुसार 10760 क्विंटल चीनी, 42789 किवंटल चावल, 74272 क्विंटल गंदम आटा, 11424 क्विंटल दालें, 588277 लीटर खाद्य तेल तथा 2287 क्विंटल आयोडीनयुक्त नमक का वितरण किया गया है। राम कुमार गौतम ने बताया कि सिरमौर जिला में 16 गैस एजेंसियों के माध्यम से 1,50,087 पंजीकृत उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने जिला में गैस सिलेंडरों की समयद्ध आपूर्ति के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

    उन्होंने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत जिला में अगस्त 2022 तक कुल 38715 गैस कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। इस योजना के अन्तर्गत 29497 पात्र लाभार्थियों को एक नि शुल्क रिफिल तथा 9392 लाभार्थियों को दूसरा रिफिल सिलेंडर उपलब्ध करवाया गया है। बैठक में जिला के विभिन्न स्थानों पर नये उचित मूल्य की दुकान खोलने के प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई जिसे उपायुक्त ने नियमों के अनुसार निपटाने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.