नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- 2002 में लाल कृष्ण आडवाणी द्वारा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के मुख्य आरक्षी मनदीप सिंह को बहादुरी का एवार्ड दिए जाने वाले का 39 सालों से भी ज्यादा भारत के पुलिस बल की सेवाएं देने बाले की सेवानिवृत्ति 30 सितंबर (शुक्रवार) को हो रही है।
मनदीप सिंह ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला का निवासी है और उसे यह बहादुरी का एवार्ड कश्मीर में तैनात अगस्त 2000 के उन सेवाओं का मिला जब वह अपने अन्य साथियों सहित रूटीन गश्त पर थे तो कुछ छिपे आतंकियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसके जवाब में जवानों ने भी उन पर उलट वार किए। उन्होंने बताया कि उन की गोलियों से आतंकी मारा गया जिस मकान में आतंकी छिपे हुए थे जब उस मकान की तलाशी ली गई तो भारी मात्रा में गोला बारूद के साथ शकद राशि भी पर्याप्त हुई। उन्होंने कहा कि उस समय की केन्द्र सरकार ने एवार्ड के अतिरिक्त और कई सुविधाएं भी उन्हें प्रदान की गई थी। अब सेवानिवृत्त पर उन्होंने केन्द्र सरकार का बहुत आभार जताया है।
