Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»भाजपा पावंटा हॉट सीट से नये चेहरे कों देगी मौका, भुंगरनी में मदन शर्मा ने भरी हुंकार
    सिरमौर

    भाजपा पावंटा हॉट सीट से नये चेहरे कों देगी मौका, भुंगरनी में मदन शर्मा ने भरी हुंकार

    By Himachal VartaSeptember 29, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- पावंटा विस के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भुंगरनी के छोर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मदन मोहन शर्मा का जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहाँ पर उन्होंने प्रदेश व केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में स्थानीय जनता को अवगत करवाया।

    इसके अतिरिक्त उन्होंने वहाँ लोगों की जन समस्याएं भी सुनी व उसके समाधान का उन्हें आश्वासन दिया। मदन मोहन शर्मा ने इस कार्यक्रम के दौरान एक जरूरतमंद परिवार को उनकी बेटी की शादी के लिए आर्थिक मदद भी पेश की।

    कार्यक्रम दौरान मदन मोहन शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐसे शक्तिशाली प्रधानमंत्री हैं जिनकी, दूसरे देशों में भी चर्चा होती है। देश को आगे ले जाने को लेकर उनके कठोर फैसले की अन्य विकसित देश भी उनका लोहा मानते हैं।

    उन्होंने कहा कि जिस गति से प्रधानमंत्री मोदी ने देश को कोरोना काल से उबर कर विकास की दृष्टि से निरंतर आगे रखा है, वह कार्य हर देश के प्रधानमंत्री के बस की बात नहीं थी। मदन शर्मा ने कहा कि केंद्र के सहयोग से हिमाचल प्रदेश में जयराम सरकार की लगातार विकास कार्य कर रही है।

    उन्हें उम्मीद है कि इस बार उत्तराखंड व हरियाणा की तर्ज पर हिमाचल में भी रिवाज बदलेगा और भाजपा सरकार जयराम के नेतृत्व में फिर से सरकार बनेगी।पांवटा साहिब विकास के लिए एक एजेंडा तैयार किया हुआ है

    इस बार यदि हाईकमान व पार्टी उन्हें पांवटा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी टिकट देकर मौका देती है तो वह पांवटा को एक उभरता हुआ सितारा बनाकर छोड़ेंगे।

    बता दें कि मदन मोहन शर्मा पार्टी पदाधिकारियों व प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर लगातार जनसंपर्क में लगे हुए हैं। जिसके अंतर्गत वह केंद्र व हिमाचल सरकार की जनहित योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। साथ ही वह पार्टी से नाराज कार्यकर्ताओं व समर्थकों को मुख्यधारा में लाने में लगे हुए हैं।

    कार्यक्रम में  कुलदीप चौधरी, बॉबी राकेश कुमार,बलराम सिंह,राजिंदर, भूपेंदर, कमला देवी, सुलोचना, बिमला देवी, अमर सिंह, रोशनी देवी, जोगिंदर, राममूर्ति, रघबीर,सुरेश कुमार, रमेश कुमार, सुरजीत आदि भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.