Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नई फैक्ट्री बना रहे व्यक्ति ने मोड दिया बरसाती नाले का रुख
    सिरमौर

    नई फैक्ट्री बना रहे व्यक्ति ने मोड दिया बरसाती नाले का रुख

    By Himachal VartaSeptember 29, 2022
    Facebook WhatsApp

    The-person-building-a-new-f.jpg

    नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- श्री त्रिलोकपुर पंचायत के अंतर्गत मौजा मीरपुर गुरुद्वारा में आधा दर्जन से अधिक उद्योगों पर रास्ते का गहरा संकट मंडरा गया है। उद्योगपतियों के द्वारा बनाए जा रहे नए उद्योग के मालिक पर बरसाती नाले का रूख मोड़ने का आरोप लगाया है। होली नेक्स्ट प्लास्टिक ठाकुर जी पेपर इंडो हर्बल एक्सट्रैक्ट आदि का कहना है कि राज हर्बल के आशीष तथा ऋषि पाल के द्वारा जिस जगह से बरसाती नाला बहता था उसका रुख बदल कर अपनी फैक्ट्री से बाहर सड़क की ओर कर दिया गया है।

    उद्योगपति दान सिंह, अशोक, राकेश आदि का कहना है कि पानी का रुख मोड़ देने से उनका रास्ता बरसाती नाले के कीचड़ की जद में आ गया है। यही नहीं इन लोगों ने यह भी कहा कि स्थानीय ग्रामीणों की फसल को भी इस बार भारी नुक्सान हुआ है। लोगों का आरोप है कि राज हर्बल के द्वारा पूरे रास्ते के साथ 50 फुट से भी अधिक लंबी दीवार लगा दी गई है। स्थानीय लोगों और उद्योगपतियों का कहना है कि यह बरसाती नाला आज से नहीं बल्कि वर्षों से बना हुआ था।

    इंडो हर्बल के सीएमडी दान सिंह का कहना है कि उनके द्वारा स्थानीय विधायक डॉ राजीव बिंदल, जिला प्रशासन, उद्योग संयुक्त निदेशक जी एस चौहान आदि को लिखित रूप से शिकायत पत्र भी सौंपा गया है। उद्योगपतियों के द्वारा जिला प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग करते हुए बरसाती नाले के निकासी की व्यवस्था बनाए जाने की मांग की गई है।

    वही, राज हर्बल के सीएमडी आशीष का कहना है कि उन्होंने अपनी जमीन में बाउंड्री वाल बनाई है। उनकी जमीन में से बरसाती नाला नहीं जाता था। सड़क के साथ बरसाती नाला बनाए जाने को लेकर उन्होंने स्पष्ट तौर से कहा कि यह कार्य सरकार का है मेरा नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि वह नाले की निकासी के लिए बनाए जाने वाले पक्के नाले के निर्माण में अन्य उद्योगपतियों के साथ आर्थिक मदद करने के लिए तैयार हैं।

    उधर, संयुक्त निदेशक उद्योग विभाग जी एस चौहान का कहना है कि मामले को लेकर शिकायत उनके पास आई है। बरसाती नाले का रूख मोड़ा नहीं जाना चाहिए था। प्रशासन के द्वारा उन्हें इस पर अपनी रिपोर्ट देने के लिए कहा गया था। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वह आज इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप देंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.