नाहन। अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में जिला शिक्षा संस्थान नाहन में जिला स्तरीय राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर ने उपस्थित लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढाओ की शपथ दिलाई तथा पौधारोपण किया गया। इसके अतिरिक्त हस्ताक्षर मुहिम के तहत अतिरिक्त उपायुक्त ने अपने हस्ताक्षर किए। । उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। इस अवसर पर जिला सिरमौर में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अर्न्तगत कार्यान्वित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय बालिका दिवस के महत्व को बताया।
इस कार्यक्रम में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा सरस्वती वंदना, सांस्कृतिक कार्यक्रम, समूह गान तथा बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान से सम्बन्धित लघु नाटिका व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
इससे पहले जिला कार्यक्रम अधिकारी सिरमौर श्री राजेन्द्र सिंह नेगी ने अतिरिक्त उपायुक्त प्रिंयका वर्मा का स्वागत सम्बोधन किया तथा इस कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त व समस्त प्रतिभागिायों का धन्यवाद भी किया ।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्या डाईट नाहन, आगंनवाडी कार्यकर्ताओं, डाईट की छात्राओं सहित लगभग 150 महिलाओं ने भाग लिया ।
Breakng
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
- सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
Wednesday, June 17
