Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में स्टाफ की कमी से स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल
    सिरमौर

    डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में स्टाफ की कमी से स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल

    By Himachal VartaSeptember 30, 2022
    Facebook WhatsApp

    डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में स्टाफ की कमी से स्वास्थ्य सुविधाओं का सूरत-ए- हाल.

     

    नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा) :- सिरमौर में डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज होने के बावजूद भी लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आज भी दर-दर भटकना पड़ रहा है। वजह चाहे स्टाफ की कमी हो या फिर इंफ्रास्ट्रक्चर की। वही आम आदमी पार्टी ने भी अब स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सवाल उठाए हैं और सुविधाएं दुरुस्त न होने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है

    आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर  मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एसके कौशिक को ज्ञापन भी सौंपा है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि डॉ वाईएस परमार में सीसीटीवी कैमरा पर भारी-भरकम पैसा खर्च किया गया है जो कि लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में लगाया जाना चाहिए था।

    आम आदमी पार्टी के लोगों का कहना है कि यदि आचार संहिता लगने से पहले यहां स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी धरना प्रदर्शन पर बैठेगी।

    सुनील का कहना है कि भाजपा सरकार डबल इंजन की सरकार होने का दावा करती है परंतु डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में ना तो इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह से है और ना ही डॉक्टर। उनका कहना है कि सरकार ने यहां मेडिकल कॉलेज तो खोल दिया परंतु यहां ना तो रोटी की सुविधा है और ना ही आईसीयू की।

    यहां पांचों विधानसभा क्षेत्र से लोग इलाज के लिए पहुंचते हैं परंतु सुविधाएं ना मिलने की सूरत में उन्हें यहां से या तो पीजीआई या फिर रीजेंसी शिमला रेफर कर दिया जाता है। जो कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

    वही आम आदमी पार्टी के एक अन्य सदस्य विनोद कुमार का कहना है कि यहां सबसे ज्यादा गायनी ओपीडी होती है और चिकित्सकों की कमी और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी के कारण मरीजों को या तो अगले दिन का इंतजार करना पड़ता है और या फिर बिना इलाज करवाया वापस घर लौटना पड़ता है।

    उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज नाहन में एकमात्र अल्ट्रासाउंड की मशीन होने की वजह से लोगों को लंबी लंबी अल्ट्रासाउंड के लिए डेट दी जा रही है। जो कि सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही है स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल खड़ा करता है।

    मेडिकल कॉलेज नाहन के प्रधानाचार्य डॉक्टर एसके कौशिक का कहना है कि प्रसूति विभाग में अल्ट्रासाउंड एक निर्धारित समय पर ही होता है परंतु मरीजों को इसके बारे में उचित जानकारी ना होने के चलते मरीजों के मन में एक गलतफहमी पैदा हो जाती है।

    डॉ श्याम का कहना है कि जल्द ही यहां एक और अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई जा रही जिसके बाद लोगों की देरी से होने वाले अल्ट्रासाउंड की शिकायत भी दूर हो जाएगी

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.