Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»शिलाई निर्वाचन क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में चलेगी निगम की छह नई बसे , अधिसूचना जारी
    सिरमौर

    शिलाई निर्वाचन क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में चलेगी निगम की छह नई बसे , अधिसूचना जारी

    By Himachal VartaOctober 2, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) :- निर्वाचन क्षेत्र शिलाई में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने एक और सौगात पूर्ण की है। प्रदेश सरकार ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 6 नई सरकारी बसों को चलाने की अधिसूचना जारी की है। इससे पहले प्रदेश सरकार कफोटा में विकास खंड कार्यालय , एसडीएम कार्यालय, सतोंन महाविद्यालय और गिरिपार को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा दिया है। वहीं अब क्षेत्र में निगम की बसों में लोग सफर कर पाएंगे। अधिसूचना के मुताबिक प्रदेश सरकार ने शिलाई से शिमला बस रूट को चलाने का फैसला लिया है।
    जो रोनहाट से खड़काह , नैनी धार होते हुए शिलाई पहुंचेगी। यह बस रूट शिलाई, हरिपुरधार, नोहराधार, राजगढ़ के लोगों को राजधानी जाने के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी। निगम की दूसरी बस नाहन से जॉग तक चलेगी जिसमे शरली , कफोटा सहित क्षेत्र में कांग्रेस समर्थित विधायक हर्षवर्धन चौहान की गृह पंचायत को सुविधाएं प्रदान करेगी। तीसरी बस पावटा साहिब से कोडगा चलेगी। यह बस पोका क्षेत्र के लोगों को भी सेवाएं प्रदान करेगी।
    चौथी बस नाहन से  कटवाड़ तक चलाई जाएगी जिसमे ददाहु, रेणुका जी, और चांदनी क्षेत्र के लोगों को सेवाएं मिलेगी, पांचवीं बस नाहन से क्यारी गुंडाह तक चलेगी, जिसमे टिंबी, मिलाह सहित बकरास के लोगों को सुविधाएं उपलब्ध हो पाएगी। जबकि छटी बस नाहन से दिगवा के लिए चलाई जाएगी जिसमे कोटी उत्तरऊ के लोगों को भी बस सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। भले ही शिलाई विधानसभा कांग्रेस का गढ़ रहा हो और वर्तमान में भी शिलाई से कांग्रेस के विधायक विधानसभा में पहुंचे है। बावजूद इसके कांग्रेस के गढ़ में भाजपा ने विकास की धारा बहा दी है।
    आश्चर्य इस बात से हो रहा है कि आजादी के बाद भाजपा का केवल सात साल 6 महीने का कार्यकाल रहा है। उसमे भी पांच साल के लिए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही है। खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने बताया कि यह पहली बार हुआ है कि किसी सरकार ने एक विधानसभा क्षेत्र के किये एक साथ छह नई बसे चलने की अधिसूचना जारी की हो। उन्होंने कहा कि दशकों से गिरिपार क्षेत्र में दो चार बस रूट पर ही सरकारी बस चल रही थी। और कोई भी नया रूट क्षेत्र में नहीं लगाया गया है।
    बल्कि जो पुराने रूट थे उन्हें भी बंद किया गया। विधान क्षेत्र में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी सरकार ने एक साथ 6 सरकारी बसों को लगाने का फैसला लिया हो। क्षेत्रीय लोगों की माने तो क्षेत्र में सरकारी बस रूट लगने के बाद जहां क्षेत्रवासियों को सरकारी बसों की सुविधाएं मिलेगी, महिलाओं को आधे किराए पर सफर करने की व्यवस्था होगी। वहीं निजी बस मालिकों की मनमानी पर भी अंकुश लगेगा।
    इससे पहले नेताओं और सरकारों ने क्षेत्र की जनता के साथ छलावा किया है। और मात्र वोटो की राजनीति में लोगों को बांटती रही है। क्षेत्र में एक साथ 6 बसों को चलाने का ऐतिहासिक फैसला है और क्षेत्र की जनता प्रदेश की भाजपा सरकार का आभार व्यक्त करती है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.