Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर की सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का हुआ आयोजन
    सिरमौर

    सिरमौर की सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का हुआ आयोजन

    By Himachal VartaOctober 3, 2022
    Facebook WhatsApp

    Special gram sabhas organized in all panchayats of Sirmaur

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):-जिला सिरमौर के ऐसे युवा जो 01 अक्तूबर 2022 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, लेकिन अभी तक वोट नहीं बनवा पाए थे, उनके लिए सभी पंचायतों में आज विशेष ग्राम सभाएं आयोजित कर प्रकाशित मतदाता सूची के संबंधित भाग व अनुभाग को पढ़ा गया ताकि छूटे हुए योग्य नये मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि ग्राम सभा की बैठकों में मृत, दोहरे पंजीकृत और स्थानान्तरित मतदाताओं के नाम 01 अक्तूबर 2022 की अहर्ता तिथि के आधार पर अपमार्जित किए गए।

    इसकेे अतिरिक्त मतदाता की विद्यमान प्रविष्ठियों तथा फोटो पहचान पत्र में किसी भी प्रकार की शुद्धि हेतु और स्थानान्तिरत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करने हेतु आवेदन करवाये गये। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली के अधिप्रमाणन हेतु विद्यमान मतदाताओं से उनकी स्वेच्छा के अनुसार आधार का डाटा एकत्रित किया जा रहा है जिसके सन्दर्भ में भी मतदाताओं को प्रेरित किया गया।

    इस दौरान उपस्थित लोगों को आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत निर्वाचन विभाग द्वारा सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं चुनावी भागीदारी (स्वीप) योजना के तहत उत्सव कार्यक्रम के अधीन आरंभ किए गए अभियान के बारे में भी बताया गया।

    इस अभियान का मुख्य उद्देश्य, प्रदेश के समस्त नागरिकों, जिनकी आयु 01 अक्तूबर 2022 को 18 वर्ष हो चुकी है, को एक सुव्यवस्थित अभियान द्वारा चुनावी प्रक्रिया तथा “लोकतन्त्र के उत्सव” में अपनी स्वैछिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित करना है। इसके अतिरिक्त, ग्राम सभा में विधान सभा निर्वाचन-2022 हेतु जन प्रतिनिधि तथा पंचायत सदस्य (पंच) व उपस्थित लोगों को मतदान हेतु भी जागरूक किया गया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.