Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर प्रेस क्लब शुरू करेगा यूट्यूब चैनल , क्लब का होगा अपना फेसबुक पेज
    सिरमौर

    सिरमौर प्रेस क्लब शुरू करेगा यूट्यूब चैनल , क्लब का होगा अपना फेसबुक पेज

    By Himachal VartaOctober 4, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्यशर्मा)

    :-  चुनाव के बाद सिरमौर प्रेस क्लब की पहली बैठक सोमवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैलेंद्र कालरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। अष्टमी नवरात्र के चलते बेहद गरिमापूर्ण माहौल में प्रेस क्लब के सदस्यों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। क्लब के पूर्व महासचिव सूरत पुंडीर ने अब तक के कार्यों का ब्यौरा रखा व आगामी संचालन के लिए नवनिर्वाचित महासचिव सतीश शर्मा को विधिवत कार्यभार सौंपा गया।

    बैठक में प्रेस क्लब के सदस्यता पंजीकरण शुल्क को 200 रुपए से घटाकर 50 रुपए किया गया, साथ ही मासिक शुल्क 20 रुपए तय किया गया। बैठक में पहले दिन आधा दर्जन नए सदस्यों ने प्रेस क्लब की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर यह निर्णय लिया गया कि प्रेस क्लब जल्द ही अपना यूट्यूब चैनल शुरू करेगा। बैठक के दौरान देवेंद्र कुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। 
    क्लब के सदस्यों ने क्लब में ब्रॉडबैंड सेवाओं को शुरू करने के लिए प्रेस क्लब के अध्यक्ष का आभार जताया। उधर, अध्यक्ष ने स्वैच्छिक निधि से क्लब को 5 हजार की राशि भेंट की। जबकि एसोसिएट सदस्यता ग्रहण करते हुए कारोबारी प्रवीण अग्रवाल ने 10 हजार रुपए की राशि क्लब को विकसित करने के मकसद से उपलब्ध करवाई। 

    ये भी निर्णय लिया गया कि सिरमौर प्रेस क्लब द्वारा यूट्यूब चैनल के अलावा फेसबुक पेज भी शुरू किया जाएगा। बैठक में ये निर्णय लिया गया कि 4 अक्टूबर 2022 से तमाम पत्रकार वार्ता का आयोजन क्लब के परिसर में ही होगा। क्लब के अध्यक्ष शैलेंद्र कालरा ने कहा कि क्लब की कार्यकारिणी का संतुलित विस्तार जल्द किया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.