
शिल्ली-शनाड़ी पेयजल योजना का भी किया लोकार्पण
नाहन ( हिमाचल वार्त न्यूज)(लक्ष्य शर्मा):-डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि पिछले 60-70 सालों में पूर्व कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में नाहन विधानसभा क्षेत्र में मात्र 6 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोले गए जबकि वर्तमान में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर सरकार के मात्र पांच साल के कार्यकाल में रिकार्ड 7 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि धारटी क्षेत्र में सड़क, पुल पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।
डा. राजीव बिन्दल आज धारटी क्षेत्र के बनेठी और नौणी जमटा पंचायत में विभिन्न विकास योजनाओं के उदघाटन अवसर पर विभिन्न जनसभाओं को सम्बाधित कर रहे थे। डा. बिन्दल ने आज अपने प्रवास के दौरान 88.73 लाख रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जमटा के भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने बनेठी पंचायत में लगभग 30 लाख रुपये की लागत से तैयार पेयजल योजना शिल्ली शनाड़ी और आंगनबाड़ी केन्द्र छामला का उद्घाटन भी किया।
उन्होंने 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित रा.व.मा.पा. बनेठी के भवन का भी उद्घाटन किया। डा. बिन्दल ने कहा कि हम धारटी क्षेत्र की पेयजल समस्या का समाधान करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। आज शिल्ली शनाड़ी पेयजल योजना का शुभारम्भ क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में हमारे द्वारा किए गये प्रयास का परिणाम है।
डा. बिन्दल ने जमटा में माता बालासुंदरी मेले के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, व स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।