Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पशुपालन विभाग की त्वरित कार्यवाही से लम्पी रोग से ग्रस्त बछड़ी को मिला आराम
    सिरमौर

    पशुपालन विभाग की त्वरित कार्यवाही से लम्पी रोग से ग्रस्त बछड़ी को मिला आराम

    By Himachal VartaOctober 5, 2022
    Facebook WhatsApp

    Due-to-the-prompt-action-of.jpg

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा):-ऐसे मानव श्रेष्ठ हैं उन्हें कहो कुलीन, रहते हैं जो हर घडी जीव सेवा में लीन। ऐसी ही एक श्रेष्ठता की मिसाल पेश की है आज पशुपालन विभाग सिरमौर ने। उप निदेशक पशुपालन विभाग सिरमौर डॉ. नीरू शबनम को जब नाहन विधानसभा क्षेत्र के सैनवाला के समीप एक बछड़ी की लम्पी त्वचा रोग से बेहद दयनीय स्थिति के बारे अवगत करवाया गया तो उन्होंने अविलम्भ अपने अधिनस्त कर्मचारियों को तुरंत बछड़ी का इलाज करने के निर्देश दिए।

    इसपर कार्यवाई करते हुए वेटरनरी फार्मासिस्ट मीरा तोमर व जोगिन्दर सिंह ने पशु चिकित्सा अधिकारी काला अम्ब डॉ. प्रवेश ठाकुर के मार्गदर्शन में ग्रस्त बछड़ी का इलाज कर उसे राहत प्रदान की। डॉ. नीरू शबनम ने लम्पी त्वचा रोग की नवीनतम स्थिति बारे जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर में लम्पी त्वचा रोग की रोकथाम हेतु विभाग बेहद प्रशंसनीय कार्य कर रहा है जिसकी बदौलत जिला में लम्पी त्वचा रोग के प्रसार में कमी दर्ज की गई है।

    फिर भी अगर किसी पशु में इस रोग के लक्षण नजर आते हैं तो तुरंत पशुपालन विभाग की नोडल टीम से संपर्क करें। पशुपालन विभाग की नोडल टीम घर द्वार पहुँच कर पशु की जांच करेगी और उसी के अनुरूप इलाज शुरू करेगी। उन्होंने बताया कि जिला में अभी तक लगभग 17014 पशुओं में लम्पी त्वचा रोग पाया गया है जिनमें से 10562 इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं तथा 5391 अभी इस रोग की चपेट में हैं।

    इस रोग से अभी तक 1061 पशुओं की मृत्यु हुई है। जिला में अभी तक लगभग 48000 पशुओं को वैक्सीन लगाई जा चुकी है तथा शेष को भी जल्द वैक्सीन लगाई जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.