Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»गृह मंत्री के सिरमौर प्रवास पर आभार रैली की तैयारियों में जुटे हाटी
    सिरमौर

    गृह मंत्री के सिरमौर प्रवास पर आभार रैली की तैयारियों में जुटे हाटी

    By Himachal VartaOctober 11, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- केंद्रीय हाटी समिति देश के गृह मंत्री अमित शाह के सिरमौर दौरे की तैयारियों में जुट गई है। गिरिपार का हर एक हाटी मंत्री के स्वागत के लिए पलक पावडे बिछा कर खड़ा है। अमित शाह आगामी 15 अक्तूबर को सिरमौर प्रवास पर आ रहे हैं यह जानकारी खाद्य आपूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने दी और कहा कि क्षेत्र के लोग शाह के आगमन पर बहुत उत्साहित हैं
    हाटी विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंगटा, मुख्य प्रवक्ता डॉ रमेश सिंगटा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कपिल चौहान , चेयरमैन एमआर शर्मा, महासचिव अतर तोमर , भीम सिंह, गोविंद राणा ,भीम सूर्या, दिनेश, आत्मा शर्मा, जगत ठाकुर, अनुज शर्मा , आशु चौहान , दिलीप सिंगटा, बंसीलाल ठाकुर, मदन चौहान नीता राम चौहान , फकीर नेगी , विक्रम नेगी, मदन चौहान, खजान ठाकुर , दीपक चौहान , गोपाल ठाकुर, सुरेश सिंगटा , सुरेश ठाकुर , आत्मा राम भिलटा, रविंदर जस्टा, ऋत्विक, श्याम चौहान, केवल ठाकुर मामराज ठाकुर , कपिल कपूर ने कहा कि गिरिपार क्षेत्र में जन जागरण अभियान तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। 
    क्षेत्र की 154 पंचायतों के तहत 400 गांव तक इसकी पहुंच होगी। अभी तक 4 विधानसभा क्षेत्रों के जिन गांव में अभियान छेड़ा गया है वहां से लोगों का अच्छा रिस्पांस सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हाटीयों के भविष्य को बेहतर बनाया है। अब खास तौर पर युवाओं को रोजगार के नए मौके मिलेंगे। वह उच्च पदों पर नियुक्त हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि विरासत की सियासत करने वाले इस अभियान से बौखला गए हैं। उनकी सियासी चूलें हिलती नजर आ रही है।
    अब हाटी सेना अपने सुप्रीम कमांडर डॉ. अमी चंद कमल और कुंदन सिंह शास्त्री की अगुवाई में हर एक गांव तक पहुंचेगी। केंद्र सरकार ने जिस तरह से बड़ा फैसला लिया है ,उसकी जानकारी दी जाएगी। जनजातीय दर्जा मिलने से क्या-क्या लाभ होंगे , इसकी संपूर्ण जानकारी हर एक ग्रामवासी को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सिरमौर की संस्कृति मान सम्मान की संस्कृति रही है। एक दूसरे का सम्मान करना विरासत में मिला है, इसे बरकरार रखा जाएगा
    जो लोग सोशल मीडिया पर गाली गलौज कर रहे हैं, वह हाटी की समृद्ध संस्कृति का ताना-बाना छिन्न-भिन्न कर रहे हैं। ऐसे लोगों को उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि वे अपनी हरकतों से बाज आएं , अन्यथा उन्हें उनकी ही भाषा में माकूल जवाब दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि व्यक्ति विशेष के प्रति आस्था और निष्ठा रखने के बजाय उस सरकार के प्रति निष्ठा और आस्था रखें जिन्होंने हाटीयों के भविष्य को सुरक्षित किया है। जिन लोगों ने 55 सालों में हाटीयों को जनजातीय अधिकारों से वंचित रखा। उनकी कुटिल सियासी चालों में कतई ना आए। उन्होंने युवाओं, महिलाओं से आह्वान किया कि वे इस मुहिम का हिस्सा बने।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.