Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान की
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान की

    By Himachal VartaJanuary 25, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बात उन्होंने कल सायं बिलासपुर जिला के घुमारवीं में कथालग-करयालग गांव के भू-स्खलन से प्रभावित हुए परिवारों को वित्तीय सहायता वितरित करने के उपरांत लोगों को सम्बोधित करते हुए कही। घुमारवीं क्षेत्र के कथालग-करयालग गांव के लोग पिछले वर्ष 18 अगस्त को भारी भू-स्खलन के कारण प्रभावित हुए थे।
    मुख्यमंत्री ने प्रत्येक प्रभावित परिवार को मुख्यमंत्री आवास योजना सहायता के रूप में दो लाख रुपये का चेक, 1.67 लाख रुपये जन सहयोग सहायता के रूप में तथा घर बनाने के लिए तीन बिस्वा भूमि के पट्टे प्रदान किए। इस प्राकृतिक आपदा के दौरान सात परिवार प्रभावित हुए थे और 200 बीघा उपजाऊ जमीन बह गई थी।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और संकट की घड़ी में हमेशा उनके साथ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रभावित परिवारों को दो लाख रुपये त्वरित सहायता के रूप में पहले भी प्रदान किए हैं।
    स्थानीय विधायक राजिन्द्र गर्ग ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष प्राकृतिक आपदा के कारण इन परिवारों के घर नष्ट हो गए थे तथा जमीन भी बह गई थी और ये लोग मंदिर परिसर में रहने के लिए मजबूर हो गए थे।
    इस अवसर पर सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, विधायक जे.आर. कटवाल और सुभाष ठाकुर, उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.