Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ‘बेचारा’ कहकर संबोधित किया
    सिरमौर

    कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ‘बेचारा’ कहकर संबोधित किया

    By Himachal VartaOctober 12, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन,( हिमाचल वार्ता न्यूज) की मौजूदा भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस की चार्जशीट तैयार है। केवल सही समय का इंतजार किया जा रहा है। ये बात, हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने पत्रकारों के सवालों के जवाब पर कही।
       दत्त ने कहा कि जैसे समाचार पत्र का संपादक तय करता है कि कौन सा लेख संपादकीय पन्नों पर प्रदर्शित होगा, ठीक इसी तरीके से कांग्रेस का नेतृत्व यह तय करेगा कि कब चार्जशीट को जारी किया जाना है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बीच में भी चार्जशीट को पेश किया जा सकता है।
        कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ‘बेचारा’ कहकर भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वो बेचारे तो हवा में ही उड़ते रहते हैं। उन्हें क्या पता कि धरातल पर क्या हो रहा है। सड़कों की हालत दयनीय हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पौने पांच साल तक राज्य की एयर कनेक्टिीविटी ठप रही, लेकिन अब चुनाव के मौके पर उड़ानें शुरू की जा रही हैं, लेकिन दिल्ली से कुल्लू का 25 हजार रुपए तक किराया वसूला जा रहा है।
           उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि जनता का पैसा चुनावी रैलियों के लिए उड़ाया जा रहा है। कांग्रेस ने हरेक हिसाब-किताब को रखा है। समय आने पर जनता के सामने पेश किया जाएगा।
         उन्होंने कहा कि समय आ चुका है, जब भाजपा को अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 10 गारंटियां दी हैं। ये केवल पहला चरण ही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री 8 साल के कार्यकाल में एक बार भी मीडिया के सवालों का सामना नहीं कर पाए हैं, जबकि कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी रोजाना मीडिया से मुखातिब होते हैं।
         मीडिया के सामने न आना ये साफ जाहिर करता है कि प्रधानमंत्री स्वयं जानते हैं कि देश हित के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने अडानी को 543वें नंबर से दुनिया का दूसरे नंबर का अमीर बना दिया है। दत्त ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों की वजह से मध्यम वर्ग भी बीपीएल की कैटेगरी में पहुंचा दिया गया है, जबकि सरकार की कोशिश बीपीएल को एपीएल में लाने की होनी चाहिए थी।
          दत्त ने कहा कि वो सह प्रभारी होने के नाते समूचे हिमाचल के दौरे कर रहे हैं। उन्हें जनता का मूड साफ तौर पर नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि 14 अक्तूबर को सोलन में प्रियंका गांधी की रैली आयोजित हो रही है। पार्टी पूरी तरह से आश्वस्त है कि रैली के माध्यम से पार्टी को जबरदस्त समर्थन मिलेगा।
           चुनाव आचार संहिता को लेकर ये सवाल पूछा गया कि क्या प्रधानमंत्री जब चाहेंगे, तब चुनाव आचार संहिता लगेगी। इस प्रश्न पर कांग्रेस के सह प्रभारी ने बेहद ही संजीदगी से जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस तो पहले से ही कह रही है कि देश की तमाम संस्थाओं को सरकार मुट्ठी में रखने की कोशिश कर रही है। केंद्रीय चुनाव आयोग की भूमिका पर केवल इतना कहा कि टीएन शेषन के वक्त में आयोग में शुरू किए गए सुधार बरकरार रहने चाहिए।
    कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने जनता को 14 अक्तूबर को प्रियंका गांधी की रैली में सोलन आने का निमंत्रण भी दिया।
         पत्रकारवार्ता में सिरमौर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, विधायक विनय कुमार, कांग्रेस उपाध्यक्ष अजय सोलंकी, पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर सिंह, पूर्व विधायक किरनेश जंग चौधरी, कांग्रेस नेता रूपेंद्र ठाकुर, बृजराज, जयदीप शर्मा व संदीप शर्मा इत्यादि मौजूद थे
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.