Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»खेल»त्रिलोकपुर में विधायक खेलकूद प्रतियोगिताओं में 250 खिलाड़ियों ने लिया भाग
    खेल

    त्रिलोकपुर में विधायक खेलकूद प्रतियोगिताओं में 250 खिलाड़ियों ने लिया भाग

    By Himachal VartaOctober 13, 2022
    Facebook WhatsApp

    डा. बिन्दल ने चूड़न और कुडला में सिंचाई योजनाओं का किया शिलान्यास
    नाहन-( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा)-विधायक एंव पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने आज त्रिलोकपुर जोन की खेलकूद प्रतियोगिताओं का त्रिलोकपुर में षुभारम्भ किया। विधायक खेल उत्सव के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में क्यारी, कौलांवालाभूड, बर्मापापड़ी, पालियों, त्रिलोकपुर, कालाअम्ब, सैनवाला, सलानी कटोला आदि पंचायतों की कबडडी की 10 टीमें, क्रिकेट की 9 टीमों तथा कुष्ती की टीमों सहित करीब 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा ले रहे हैं।
    इस अवसर पर अपने सम्बोधन में डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में विधायक खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के लिए चार जोन बनाए गए थे जिसमें आज अन्तिम जोन त्रिलोकपुर की प्रतियोगिताएं त्रिलोकपुर में आयोजित गई हैं। उन्होंने कहा कि जमटा, सतीवाला और कोलर जोन की प्रतियोगिता पहले ही संपन्न हो चुकी हैं।
    डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन क्षेत्र में खेल गतिविधयों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेष की जय राम ठाकुर सरकार द्वारा अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सिरमौर और नाहन क्षेत्र के खिलाड़ियों ने प्रदेश, राष्ट्र तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर सिरमौर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार के कार्यकाल में नाहन में इंनडोर स्टेडियम, षूटिंग रेंज का निर्माण किया गया है, वहीं पर माजरा में हॉकी के शानदार एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री खेल मैदान योजना के तहत ग्रामीण स्तर पर खेल मैदानों का विकास किया जा रहा है जिसमें अभी तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से 3 खेल मैदानों का विकास किया गया है।
    डा. बिन्दल ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे युवाओं से आग्रह किया कि वह अपनी उर्जा का इस्तेमाल राष्ट्र निर्माण और देष की समृद्धि-खुशहाली के लिए करें।
    डा. बिन्दल ने चूड़न में 40.73 लाख रुपये की लागत से बनने वाली चूड़न उठाउ सिंचाई योजना और 42.62 लाख रुपये की लागत से कुंडला उठाउ सिंचाई योजना का षिलान्यास भी किया।
    इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, व ग्राम पंचायत प्रतिनिधि अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.