नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) उपमंडल पांवटा साहिब इस बार हाटसीट बनी हुई है। विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह बात पत्रकारवार्ता करते हुए उपमंडल अधिकारी विवेक महाजन ने कही।वहीं सोमवार से एसडीएम कार्यालय में कड़ी सुरक्षा के साथ नामांकन प्रक्रिया नियमनुसार शुरुआत हो गयी है।विवेक महाजन ने बताया कि नामांकन की सारी तैयारियां जिला निर्वाचन अधिकारी राम कुमार गौतम के निर्देशानुसार मे पूरी कर ली गई है।नामांकन के दौरान बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, प्रत्याशी भी चार से पांच लोगों के साथ ही नामांकन कराने जा सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया 25 अक्टूबर तक चलेगी, जबकि 22 ,23 और 24 अक्टूबर को शनिवार रविवार व दिवाली के कारण नामांकन नहीं भरे जाएंगे। हालांकि बीच में हुए तीन दिन के अवकाश के कारण प्रत्याशीयों कों नामांकन प्रक्रिया में मुश्किलें आ सकती है। इस दौरान नामांकन कराने के लिए प्रत्याशियों के साथ जाने वाले प्रस्तावकों और उनके समर्थकों की वीडियोग्राफी कलक्ट्रेट गेट से लेकर नामांकन कक्ष तक हर गतिविधि की वीडियोग्राफी की जाएगी।एसडीएम परिसर में चारों ओर से बेरीकेडिंग कराए जाने के साथ ही नामांकन पत्रों को सुरक्षित रखने के लिए बक्सों तक सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।नामांकन के लिए विधानसभावार स्थल बनाए गए हैं, एसडीएम कार्यालय के प्रवेश द्वार से उन तक पहुंचने के लिए बेरीकेडिंग की गई है।इस दौरान उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इस बार विधानसभा चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने के संबंध में तीन नए संशोधन किए गए हैं।प्रत्याशियों को नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ सरकारी देय बकाया तो नहीं है,इसका शपथपत्र देना होगा। इस बार नामांकन पत्र के साथ फोटोग्राफ लिए जाएंगे,नामांकन पत्र में नागरिकता कॉलम में भारत का नागरिक होने की जानकारी देनी होगी, बताना होगा कि उन्होंने अन्य विदेशी नागरिकता हासिल नहीं की है।इस दौरान एसडीएम पांवटा विवेक महाजन ने बताया कि नामांकन की सभी तैयारियां पूरी है। उनके साथ तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री चुनाव कानूनगो मदन भी मौजूद रहे।
Breakng
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
Thursday, October 22
