नाहन ( हिमाचल वार्ता)(एसपी जैरथ) :-गुरु की नगरी पांवटा साहिब में पति की लंबी मानसिक बीमारी के चलते 31 वर्षीय महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हादसे में मृतक की पहचान काजल वालिया (31) पत्नी अमित वालिया ग्राम बद्रीपुर पांवटा साहिब के रूप में हुई है , जो कि नाहन के स्थाई निवासी है। जानकारी के मुताबिक काजल वालिया बद्रीपुर में एक किराए के मकान में रहती थी और दोपहर करीब 2:30 बजे काजल ने पति की लंबे समय से चल रही बीमारी के चलते परेशान होकर फांसी लगा ली। यह हादसा उस समय पेश आया जब काजल का पति अमित अपने बच्चे को लेने स्कूल गया हुआ था और उसकी गैर मौजूदगी में काजल ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार काजल करीब 12:00 बजे अपनी मां से फोन पर बात कर रही थी बात करते करते अचानक काजल का फोन बंद हो गया। उसके बाद काजल की मां लगातार उसे फोन करती रही लेकिन काजल ने उसका कोई जवाब नहीं दिया। यह देख काजल की मां बहुत घबरा गई और अफरातफरी में किसी रिश्तेदार के यहां फोन कर काजल की खबर लेने को कहा। तभी काजल के रिश्तेदारों ने काजल के पति को फोन कर काजल की बात उसकी मां से करवाने को कहा तो पति करीब 2:00 बजे उनके कहने पर घर पहुंचा और सारी स्थिति को देखकर दंग रह गया। उसने घर जा कर पाया कि काजल पंखे से लटकी हुई है उसने किसी तरह काजल को पंखे से नीचे उतारा और परिजनों को सूचित किया। काजल को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया जहां पर डॉक्टर्स में काजल को मृत घोषित कर दिया। इतना ही नहीं काजल के पति अमित लंबे समय से ब्लड कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। काजल की ऐसी स्थिति देख अमित भी अस्पताल में भर्ती हो गए जिन्हें सिविल अस्पताल से नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रमाकांत ने बताया कि काजल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। साथ ही परिजनों से पूछताछ कर ही मौत के कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकता है।
Breakng
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
Thursday, October 22
