
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(संजय सिंह) :-अपना हक मांगने पर जब भी एचआरटीसी कार्यालय में जाते है तो उसके साथ हमेशा बदसलूकी की जाती है। कार्यालय में कभी भी क्षेत्रीय प्रबंधक नहीं मिलते है। जब स्टाफ से पूछा जाता है तो उनके साथ बदतमीजी की जाती है। साथ ही सरकारी कार्य में बांधा डालने की धमकी भी दी जती है। अपना हक़ मांगना कोई गलत बात नहीं है। किसी ना किसी से तो कार्यालय में बात की जाती है। यह बात एचआरटीसी पेंशनर कल्याण संगठन के अध्यक्ष रतन लाल शर्मा ने कही।हिमाचल परिवहन पेंशनर्स कल्याण संगठन की नाहन में मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में नए वेतनमान के अनुसार पेंशन न मिलने पर विभाग के प्रति रोष प्रकट किया गया। जानकारी देते हुए संगठन के अध्यक्ष रतन लाल शर्मा ने बताया कि पेंशनरों को नए वेतनमान के आधार पर पेंशन नहीं दी जा रही है। बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय में की जाने वाली औपचारिकताओं को पूरा न करने के कारण पेंशनरों को नए वेतनमान के आधार पर पेंशन नहीं दी जा रही है।कार्यरत कर्मचारियों को पिछले माह यह लाभ दे दिया गया है परंतु निगम द्वारा पेंशनरों से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब इस बाबत वह हिमाचल पथ परिवहन निगम नाहन के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पहुंचे तो यहां पर आर एम संजीव बिष्ट मौजूद नहीं थे। इस दौरान जब वरिष्ठ पेंशनरों ने वहां पर तैनात सुप्री डेंट और एक सीनियर असिस्टेंट से इस बाबत पूछा तो वह बदसलूकी करने पर उतर आई। इस दौरान कार्यालय में तैनात दोनों महिला कर्मचारियों ने पेंशनरों से बदसलूकी की और कहा कि वह उनके काम में बाधा पहुंचाते हैं।वहीं दूसरी तरफ वरिष्ठ कर्मचारियों ने इसका कड़े शब्दों में विरोध किया है। उन्होंने विभाग से इन दोनों कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने की मांग उठाई है। इसके साथ ही विभाग से अनुरोध किया गया है कि वह क्षेत्रीय कार्यालय में की जाने वाली सभी औपचारिकताओं को पूरा करें और उन्हें नए वेतनमान के अनुसार पेंशन दी जाए। उधर, सुप्रीनटेंडेंट नीरू शर्मा ने कहा कि पेंशनरों ने उनके साथ भी बदसलूकी की और वह कार्यालय में आते ही उनके साथ झगड़ा करने पर उतारू हो गए थे।