नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) :- भारतीय जनता पार्टी ने गत 5 वर्षों में नाम निर्वाचन क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया है। यदि नाहन निर्वाचन क्षेत्र में पुलों और सड़कों की बात करते हैं तो अकेले नाहन में करीब 50 से अधिक पुल बनाए जा रहे हैं। इनमें से 20 से अधिक पुलों का निर्माण तो मुकम्मल हो चुका है।यह बात जनसंपर्क अभियान के दौरान नाहन निर्वाचन क्षेत्र के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने ग्राम पंचायत सतीवाला और ग्राम पंचायत वनकला में कही। इस दौरान ग्रामीणों ने डॉ. राजीव बिंदल का गर्मजोशी से स्वागत किया।राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार ने अथाह विकास किया है। जिसके चलते आज हिमाचल पहाड़ी राज्यों में अव्वल है। उन्होंने बताया की सरकार द्वारा 125 यूनिट बिजली फ्री दी जा रही है , जबकि आयुष्मान भारत , हिम केयर , गृहणी सुविधा और महिलाओं को किराये में पचास प्रतिशत छूट जैसी कई योजनाओं का जनता को लाभ मिल रहा है।जनसंपर्क अभियान के दौरान डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में हुए विकास के चलते भारतीय जनता पार्टी इस मर्तबा पुनः सत्तासीन होगी। इस दौरान कई ग्रामीणों ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
Breakng
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
Thursday, October 22
