नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा))-सिरमौर जिला में 12 नवंबर 2022 को होने वाले विधानसभा चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए जिला में कार्यरत 3552 अधिकारियों व कर्मचारियों को दो चरणों के दौरान चुनाव पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण प्रदान किया गया।यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राम कुमार गौतम ने देते हुए बताया कि सिरमौर जिला में पहले दो चरण में मतदान पूर्वाभ्यास पांच स्थानों पर करवाया जा रहा है जिसमें वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) सराहां, डिग्री कॉलेज नाहन, डिग्री कॉलेज संगड़ाह, डिग्री कॉलेज शिलाई तथा राजकीय मॉडल (कन्या) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब शामिल है।उपायुक्त ने बताया कि वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां में 832, नाहन में 845, संगडाह में 673, पांवटा में 509 तथा शिलाई में 693 पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों को पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पूर्व अभ्यास के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों को ईवीएम वीवीपैट मतदान प्रक्रिया व अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत व व्यावहारिक जानकारी विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा प्रदान की गई ताकि उन्हें मतदान के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई न आए। उप-मण्डलाधिकारी नाहन रजनेश कुमार ने बताया कि नाहन के डिग्री कॉलेज में पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण नायब तहसीलदार चुनाव नारायण दास, कानूनगो चुनाव हरिचंद तथा ईश्वर दास राही द्वारा प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि नाहन में 247 पीठासीन अधिकारियों, 193 सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा 405 मतदान अधिकारियों को पूर्व अभ्यास करवाया गया है।
Breakng
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
Thursday, October 22
