नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( लक्ष्यशर्मा) अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी उत्सव-2022 में लाईट एवं साउण्ड प्रणाली सेवाएं प्रदान करने के लिये रेणुका विकास बोर्ड के सदस्य सचिव एव एसडीएम नाहन ने अल्पावधि निविदाएं आमंत्रित की हैं। इच्छुक व्यक्तियों से पहली नवम्बर 2022 को दोहपर एक बजे तक उनके कार्यालय में दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है।
ध्वनि प्रसारण व लाईट सेवाएं उपलब्ध करवाने की शर्तों से संबंधित निविदा दस्तावेज एसडीएम नाहन के कार्यालय से आगामी 31 अक्तूबर से पहली नवम्बर दोपहर 12बजे तक एक हजार रुपये के शुल्क के साथ प्राप्त किये जा सकते हैं। लाईट एवं साउण्ड सेवा उत्सव के दौरान 3 नवम्बर से लेकर 8 नवम्बर 2022 तक उपलब्ध की जानी है। पूर्व में इस संबंध में केवल एक ही निविदा के चलते पुनः से अल्पावधि निविदा आमंत्रित की गई है।
Breakng
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
Thursday, October 22