Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मुख्य सचिव आर.डी. धीमान ने किया अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का शुभारंभ
    सिरमौर

    मुख्य सचिव आर.डी. धीमान ने किया अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का शुभारंभ

    By Himachal VartaNovember 3, 2022
    Facebook WhatsApp
     श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रेणु ब्यास)रेणुका जी मेले का शुभारम्भ वीरवार को मुख्य सचिव आर.डी. धीमान ने किया।  रेणुका स्थित रेणु मंच से 6 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता करते हुए    मुख्य सचिव ने कहा कि देवभूमि हिमाचल के सिरमौर जिला में स्थित श्री रेणुकाजी तीर्थ पुरातन भारतीय संस्कृति से जुड़ा आस्था और श्रद्धा का ऐसा केंद्र बिंदु है जहां आज भी हमारी समृद्ध परंपराओं की झलक देखने को मिलती है। प्रबोधिनी एकादशी से पूर्व दशमी के दिन प्रतिवर्ष भगवान विष्णु के अवतार भगवान परशुराम अपनी माता श्री रेणुकाजी से मिलने आते हैं, इसी दिन से यह लोक उत्सव आरंभ होता है। मॉं बेटे के भव्य मिलन का ऐसा अलौकिक दृष्य शायद की कहीं पर देखने को मिलता हो। यह मेला मां बेटे के पवित्र रिश्ते का धौतक है।  आर.डी. धीमान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला प्रदेश के महत्वपूर्ण मेलों में से एक है, जिसमें भगवान परशुराम और माता रेणुका के मिलन को दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि यह मेला न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि राज्य को समृद्ध संस्कृति का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मेले और त्यौहार हमारे समृद्ध सांस्कृतिक भंडार का अभिन्न अंग हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे संरक्षित करने के लिए ठोस प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि प्रदेश के लोग मेलों व त्यौहारों मंे बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं। इससे हमारी परम्पराओं और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को बल मिलता है।इस अवसर पर उपायुक्त आर के गौतम  पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा, अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार यादव, एस.डी.एम. नाहन एवं सदस्य सचिव श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड रजनेश कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीप राम शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.