नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संसद सदस्यों से कहा है कि वे नए दशक में देश के उज्जलव भविष्य के लिए मजबूत आधारशिला रखने की दिशा में काम करें।
संसद का बजट अधिवेशन शुरू होने से पहले मीडिया के समक्ष पारंपरिक टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री ने देश में आर्थिक विषयों पर व्यापक चर्चा करने और वर्तमान वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में भारत को अधिक से अधिक लाभ दिलाने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री ने कहा ‘इस सत्र में हमें अधिक से अधिक आर्थिक विषयों पर फोकस करना चाहिए और यह देखने का प्रयास करना चाहिए कि किस तरह भारत वर्तमान वैश्विक आर्थिक परिदृश्य का लाभ उठा सकता है और कैसे देश की अर्थव्यवस्था को आगे ले जाया जा सकता है।’
उन्होंने कहा ‘हमारी सरकार सभी वंचित वर्गों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रयास करने वाली सरकार के रूप में जानी जाती है। हम इस दशक में भी इस दिशा में काम करते रहेंगे। मैं चाहूंगा कि संसद के दोनों सदनों में देश के आर्थिक विषयों और जनता के सशक्तिकरण पर व्यापक चर्चा हो। मुझे विश्वास है कि विचार-विमर्श से हम सभी लोग लाभांवित होंगे।’
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4