नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक नाबालिग से तीन आरोपियों द्वारा दुष्कर्म किया गया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपी जिला सिरमौर से संबंध रखते हैं। वहीं 17 वर्षीय पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ आईपीसी की धारा-376डी व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पांवटा साहिब में एक कंपनी में कार्यरत उक्त नाबालिग से एक आरोपी ने बहला-फुसलाकर उससे दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध को अंजाम दिया। इसके बाद दो अन्य आरोपियों ने भी किशोरी से दुराचार किया। हालांकि मामला 2 सप्ताह पुराना है परंतु इसकी शिकायत पुलिस थाना में अब जाकर दर्ज करवाई गई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
