नाहन ( हिमाचलवार्तान्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- 14 नवंबर 2022 बाल दिवस के अवसर पर संसद भवन दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजली दी गई , जिसमें युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देश के सभी राज्यों से 11 प्रतिभागियों को चयनित किया गया जिसमें से चयनित पहले 10 प्रतिभागियों को वक्ता के तौर पर संसद भवन में नेहरू जी पर विचार व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया गया। हिमाचल प्रदेश से नेहरू युवा केंद्र संगठन नाहन से तनिष्का पुंडीर का भी चयन हुआ तथा संसद में उन्हें अपने विचार व्यक्त करने का मौका मिला। यह कार्यक्रम लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर की प्राप्ति के लिए तनिष्का ने ब्लॉक स्तर, जिला स्तर तथा राज्य स्तर की नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित भिन्न भाषण प्रतियोगिताओं में भाग लिया
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
