नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(रेणु ब्यास) : -मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग अपने तीन दिवसीय सिरमौर प्रवास पर हैं। इस प्रवास कार्यक्रम के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिला सिरमौर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए स्थापित स्ट्रांग रूम के सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी राम कुमार गौतम ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा अपने प्रवास के प्रथम दिन शुक्रवार को नाहन और पच्छाद में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के रख-रखाव तथा सुरक्षा के लिए किये गए इंतजामों का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी, राम कुमार गौतम तथा पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी डा. संजीव धीमान, नाहन निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी रजनेश कुमार व निर्वाचन से सम्बन्धित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी आज शनिवार को संगडाह और शिलाई के स्ट्रांग रूम के सुरक्षा इंतजामों का जायजा भी लेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव-2022 के लिए 12 नवम्बर को हुए मतदान की ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को 8 दिसम्बर को होने वाली मतगणना के लिए जिला में पांच स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं जहां पर इन ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।
Breakng
- बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
- विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
- गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
- 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
Tuesday, June 9
