नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्ट्रांग रूम के बाहर डेरा डाल दिया है। ईवीएम मशीनों के साथ किसी तरह की कोई छेड़छाड़ ना हो इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह कदम उठाया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा इन ईवीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ कर सकती है इसलिए उन्होंने स्ट्रांग रूम के बाहर डेरा जमाया है।बता दे सिरमौर जिला में 5 स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं जहां पर ईवीएम मशीनों को सील करके रखा गया है। इतना ही नहीं इन स्ट्रांग रूम के बाहर जवानों का भी कड़ा पहरा है और सीसीटीवी कैमरे से भी हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। बावजूद इसके कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ईवीएम मशीनों से छेड़छाड़ का अंदेशा बना हुआ है।इसी के चलते जिला मुख्यालय नाहन में कांग्रेस कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम के बाहर बैठ गए हैं। नाहन विधानसभा क्षेत्र के डिग्री कॉलेज में स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है जहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पहरा है। उधर, जिला सिरमौर से प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि निर्वाचन विभाग से परमिशन लेने के बाद कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम के बाहर टेंट लगाकर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा ईवीएम मशीनों से छेड़छाड़ कर सकती है जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। 8 दिसंबर को होनी है मतगणना प्रदेश में 8 दिसंबर को मतगणना होनी है। यानी अभी मतगणना के 17 दिन है। जाहिर है कि कांग्रेस नेता स्ट्रांग रूम के बाहर से 8 दिसंबर तक डेरा डाले रखेंगे, जबकि इलेक्शन कमीशन का दावा है कि सभी ईवीएम कड़ी सुरक्षा में रखी गई है। इनसे छेड़छाड़ संभव नहीं है। थ्री लेयर सुरक्षा के साथ साथ स्ट्रांग रूम के भीतर व बाहर सीसीटीवी लगाकर निगरानी की जा रही है।
Breakng
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
Thursday, October 22