चंडीगढ़ : यहां राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में केंद्रीय हिन्दी संस्थान (आगरा) द्वारा हिन्दी-पंजाबी अध्येता कोश निर्माण संबंधी कार्यशाला का उद्घाटन कालेज प्राचार्या डा. रमा अरोड़ा द्वारा किया गया। इस छह दिवसीय कार्यशाला में प्रो. सुखदेव मिन्हास, प्रो. परमजीत एवं धर्मपाल साहिल (सेवानिवृत प्रिंसिपल) भाषा विशेषज्ञ के तौर पर कार्यशाला का संचालन कर रहे हैं। संस्थान के प्रतिनिधि मनीष शाक्य ने बताया कि केंद्रीय संस्थान द्वारा 22 प्रादेशिक भाषाओं के अध्येता कोश तैयार किये जा रहे हैं। इस कड़ी में हिन्दी-पंजाबी अध्येता कोश निर्माण का चौथा पड़ाव यहां सरकारी पोस्टग्रेजुएट कालेज में आयोजित किया गया है। निदेशक केंद्रीय हिन्दी संस्थान डा. नंद किशोर पांडेय के योग्य संचालन में तैयार किया जा रहा है यह अध्येता कोश द्विभाषी है। इसमें हिन्दी शब्दों के अर्थ पंजाबी भाषा में दिये जा रहे हैं। यह कोश छात्रों के अतिरिक्त हिन्दी में रूची रखने वाले पंजाबी भाषा भावियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। इस अवसर पर मनीष शाक्य ने प्राचार्या डा. अरोड़ा को पुष्पगुच्छ एवं नववर्ष डायरी भी भेंट की तथा कई अन्य शिक्षाविद् एवं विद्वानों ने भी अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18