Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के तहत किया हास्य नाटक “बिष्टी लाणी” का मंचन
    • नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग ने निजी खर्च से शुरू कराया ऐतिहासिक रामकुंडी तालाब का जीर्णोद्धार
    • कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
    • नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडियन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी
    • 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
    • पशु मित्रों की द्वितीय चरण की काउंसलिंग 18 जून को
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 12
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हिमाचल में शिमला सहित ऊंचे इलाकों में फिर हिमपात
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में शिमला सहित ऊंचे इलाकों में फिर हिमपात

    By Himachal VartaFebruary 2, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में धूप खिलने का मौसम विभाग का पूर्वानुमान गलत साबित हुआ है। राज्य के ऊंचे इलाकों में एक बार फिर बर्फ़बारी का दौर शुरू हो गया है। राजधानी शिमला में भी बाद दोपहर मौसम ने करवट ली और बारिश के बाद हल्की बर्फ़बारी हो रही है। एक माह में शिमला में आठवीं बार हिमपात हुआ है। माल रोड और रिज मैदान पर पर्यटक इसका खूब आनंद ले रहे हैं। शिमला के निकटवर्ती पर्यटक स्थलों कुफरी, फागू व नारकंडा में भी ताज़ा हिमपात हुआ। पिछले दिनों हुए व्यापक हिमपात से शिमला में हालात अभी सामान्य नहीं हुए हैं कि इस बर्फ़बारी ने लोगों को फिर आफत में डाल दिया है। इससे कई सड़कों पर यातायात फिर ठप पड़ गया है। उपनगर चक्कर के पास एक बड़े वाहन के स्किड होने से शिमला-मंडी नेशनल हाइवे बाधित हो गया और अनेक वाहन फंस गए। इसी तरह कुफरी में भी वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव आया है, लेकिन अगले दो दिन मौसम साफ रहेगा। राज्य के उच्च पर्वतीय इलाकों में 4 फरवरी को बर्फ़बारी के आसार हैं। 6 व 7 फरवरी को शिमला सहित मध्यवर्ती व उच्च पर्वतीय इलाकों में फिर बर्फ़बारी की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में 7 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा।
    मौसम के इन कड़े तेवरों से राज्य में शिमला में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। शिमला में शनिवार को अधिकतम तापमान 7.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान -2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
    लाहौल-स्पीति का केलांग सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान -15 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा किन्नौर के कल्पा में -8.4, मनाली में -3, धर्मशाला में 2.8, भुंतर में 3.1, सोलन में 3.5, पालमपुर में 4, मंडी में 5.1, ऊना में 5.2, हमीरपुर में 7.1, कांगड़ा में 7.2, नाहन में 7.3 और बिलासपुर में 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के तहत किया हास्य नाटक “बिष्टी लाणी” का मंचन
    • नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग ने निजी खर्च से शुरू कराया ऐतिहासिक रामकुंडी तालाब का जीर्णोद्धार
    • कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
    • नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडियन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी
    • 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.