Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»क्राइम»आंखों में मिर्ची डाल कालाअंब में दुकानदार से छीना नकदी भरा बैग
    क्राइम

    आंखों में मिर्ची डाल कालाअंब में दुकानदार से छीना नकदी भरा बैग

    By Himachal VartaNovember 28, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में लुटेरों ने एक दुकानदार से नकदी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। लुटेरों ने दुकानदार की आंखों में मिर्ची का पाउडर डालकर इस वारदात को अंजाम दिया है। बैग में मोबाइल फोन सहित एक लाख से अधिक रुपए की नकदी मौजूद थी। वही दुकानदार ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।दुकानदार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लुटेरों की धरपकड़ के लिए अभियान भी तेज कर दिया है। मामला जिला के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब का है। यहाँ बलदेव सिंह निवासी रामपुर जट्टान रात करीब साढ़े नौ बजे अपनी दुकान बंद करके मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहा था।जब वह गांव के समीप पहुंचा, तो उसको एक अज्ञात व्यक्ति ने रुकने का इशारा किया। इस पर उसने अपनी मोटरसाइकिल रोक दी। तभी अचानक उस व्यक्ति ने उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया और उसका बैग छीनकर अन्य दो साथियों के साथ फरार हो गया।उधर, मामले की पुष्टि एसएचओ कालाअंब मोहर सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि दुकानदार की आंखों में मिर्ची डालकर पैसों से भरा बैग छीनने का मामला दर्ज करवाया गया है। बैग में मोबाइल फोन व एक लाख 60 हज़ार की नकदी मौजूद थी। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.