Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»18 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
    सिरमौर

    18 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

    By Himachal VartaNovember 29, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन(हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) : – बातापुल में किराए के मकान में रहने वाले युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक एक निजी कंपनी में काम करता था। मौके से कोई सूसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम करवाया गया।जानकारी के अनुसार बातापुल के समीप स्थानीय निवासी तुषार ने पुलिस थाने में सूचना दी कि उत्तरप्रदेश के जिला हरदोई, डाक घर पचकोहरा, ग्राम चमरहिया निवासी सूरज द्विवेदी (18) पुत्र सर्वजीत पांवटा साहिब के बातापुल के नजदीक किराए के मकान में रहता था। युवक किसी कंपनी में कार्य करता था। युवक ने किराए के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।सूचना मिलने पर मुख्य आरक्षी हितेंद्र सिंह ने मौके पर जाकर जायजा लिया। युवक कंपनी में ठेकेदार के पास काम करता था। अकेला ही कमरे में रह रहा था। आखिरी बार उसे 25 नवंबर को कंपनी में अन्य मजदूरों ने शाम को कंपनी में ही देखा था। माता-पिता से काफी समय से बातचीत नहीं करता था। अपनी दादी के साथ ही बात करता था। दो दिनों से दादी से भी बात नहीं हुई थी।इसके बाद परिजनों ने पड़ोस के गांव के ही युवक मनोज को फोन कर सूरज के बारे में पूछा, तो मनोज ने मृतक के पड़ोस में रहने वाले तुषार को फोन करके सूरज के कमरा में जाकर देखने को कहा। मौके पर सूरज को पंखे से लटका हुआ पाया। पुलिस ने सूचना मिलने पर दरवाजे की चिटकनी तोड़कर शव को पंखे से उतारा। निरीक्षण करने पर कमरे से कोई भी सूसाइड नोट नहीं मिला है।डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने पुष्टि की है। बताया कि मामला दर्ज कर शव को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के परिजनों के पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम आज करवाया गया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.