Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उपायुक्त ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर दिल खोलकर दान करने की अपील की
    सिरमौर

    उपायुक्त ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर दिल खोलकर दान करने की अपील की

    By Himachal VartaDecember 7, 2022
    Facebook WhatsApp

    उपायुक्त ने की सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर दिल खोलकर दान करने की अपील

    नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (  लक्ष्य शर्मा) सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आज उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम को भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग द्वारा झंडा पिन करके झंडा दिवस का विधिवत आयोजन किया गया। उप-निदेशक भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग सिरमौर मेजर डी.के. धवन ने उपायुक्त तो झंडा भेंट किया।
    उपायुक्त ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि हर वर्ष 7 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस का आयोजन देश भर में किया जाता है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों के कल्याण हेतु सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस दिन झंडे की खरीद से होने वाली आय शहीद सैनिकों के आश्रितों के कल्याण में खर्च की जाती हैै। सशस्त्र सेना झंडा दिवस द्वारा इकट्ठा की गई राशि युद्ध वीरांगनाओं, सैनिकों की विधवाओं, भूतपूर्व सैनिक, युद्ध में अपंग हुए सैनिकों व उनके परिवार के कल्याण पर भी खर्च की जाती है।
    आर.के. गौतम ने कहा कि सभी लोगों को दिल खोलकर झंडा दिवस पर आर्थिक सहयोग करना चाहिए ताकि अर्जित धन का उपयोग सैनिकों और पूर्व सैनिकों के परिवारों के हित में अधिक से अधिक किया जा सके।
    उप-निदेशक भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग, सिरमौर मेजर डी.के. धवन ने कहा कि झंडा दिवस पर अर्जित होने वाली धनराशि सैनिकों और भूतपूर्व सैनिकों के परिवारों के जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने पर की जाती है। उन्होंने सभी सरकारी, गैर सरकारी सस्थानों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा आमजन से अनुरोध किया कि सभी लोग दिल खोलकर झंडा दिवस पर अपना आर्थिक योगदान दें करें ताकि जरूरतमंद सैनिकों परिवारों की सहायता की जा सके।
    इस अवसर पर अतिरिकत उपायुक्त मनेश कुमार तथा पुलिस व अन्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.