Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 26
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर जिला में मतगणना की तैयारियां पूर्ण, 8 बजे शुरू होगीह मतों की गणना -जिला निर्वाचन अधिकारी
    सिरमौर

    सिरमौर जिला में मतगणना की तैयारियां पूर्ण, 8 बजे शुरू होगीह मतों की गणना -जिला निर्वाचन अधिकारी

    By Himachal VartaDecember 7, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा) उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर आर.के. गौतम ने कहा कि सिरमौर जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 8 दिसम्बर को होनी वाली मतगणना की तैयारी पूर्ण हो गई है और प्रातः 8 बजे मतों की गणना शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पच्छाद, नाहन, रेणुका, पांवटा और शिलाई निर्वाचन क्षेत्रों के सभी पांचों मतगणना केन्द्रों में मतगणना से सम्बन्धित सभी आवश्यक प्रबन्ध कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सुचारू मतगणना के लिए पांच विधानसभा क्षेत्रों में 700 काउंटिग स्टाफ को नियुक्त किया गया है।
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना के लिए तैनात सभी काउंटिग स्टाफ सभी पांचों मतगणना केन्द्रों में पहुंच गए हैं। मतगणना के लिए तीसरी और अंतिम रिहर्सल आज सम्बन्धित रिर्टर्निग अधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुई है।
    उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और करीब 500 सुरक्षा कर्मचारियों को पांचों मतगणना केन्द्रों में तैनात कर दिया गया है। मतगणना के दौरान तथा मतगणना के उपरांत कानून और व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त बनाए रखने और यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत सभी जरूरी क्षेत्रों में पुलिस बल को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को मतगणना केन्द्र तक पहुंचने नहीं दिया जाएगा और मतगणना केन्द्र तक केवल अधिकृत लोग ही जाएंगे।
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने आमजन से अनुरोध किया है कि सभी लोग भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार की गई वोटर हैल्पलाईन ऐप और चुनाव आयोग की अधिकृत वैबसाईट results.eci.gov.in तथा ट्रेंडस टीवी Trends TV के माध्यम से मतगणना के रूझानों की अपडेट घर बैठे ही हासिल कर सकते हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.