नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर में पीलिया के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिला में आए दिन लोग पीलिया की चपेट में आ रहे हैं जिससे हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि यह मामले पच्छाद के सराहां और आसपास के इलाकों से आ रहे है। पीलिया से ग्रसित मरीज अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें से कई मरीज तो स्वस्थ हो चुके हैं जबकि कुछ मरीजों का अभी भी अस्पताल में उपचार चल रहा है।वहीँ, लगातार सामने आ रहे पीलिया के मामलों के चलते स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड़ पर आ चुका है तथा लोगों से एहतियात बरतने की अपील की जा रही है। बता दें, बीते डेढ़ सप्ताह से पच्छाद के सराहां और आसपास के इलाकों में पीलिया के केस सामने आ रहे है। मंगलवार को भी तीन नए मामले पीलिया के सामने आए हैं। अब तक पीलिया से ग्रसित 44 लोग अस्पताल में उपचार के लिए आ चुके हैं।उधर, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से माइक्रो बायलॉजी (कीटाणु विज्ञान) विभाग की टीम ने नागरिक अस्पताल सराहां अस्पताल का दौरा कर 21 सैंपल लिए है। उन्होंने बताया कि पीलिया के मामलों में पहले के मुकाबले गिरावट आई है परंतु लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18