नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(रेणु ब्यास):-नाहन शहर के समीप शनिवार देर शाम दो बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं जिनमें से एक की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। युवक को गंभीर अवस्था में नाहन मेडिकल कॉलेज से पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया है।जानकारी के मुताबिक, दो दोपहिया वाहन आईटीआई के समीप आपस में टकरा गए। इस दौरान जोमैटो की सप्लाई में काम करने वाला नागेंद्र सिंह सहित दूसरे वाहन पर सवार राजू पुत्र धर्मवीर व शौर्य घायल हो गए। हादसे के बाद तीनों को उपचार के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।यहां से नागेंद्र सिंह निवासी गांव कतयाड पंजाहल को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसा तेज रफ्तार के कारण पेश आया है।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मुख्यालय मीनाक्षी ने कहा कि तीनों ही घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेज दिया गया है जहां से एक युवक को गंभीर चोट के कारण पीजीआई रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Breakng
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
Tuesday, July 21