Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सराहनीय : हेमंत शर्मा व पत्रकार संजय ने प्रीति ढिल्लो को दिल्ली अस्पताल में करवाया भर्ती
    सिरमौर

    सराहनीय : हेमंत शर्मा व पत्रकार संजय ने प्रीति ढिल्लो को दिल्ली अस्पताल में करवाया भर्ती

    By Himachal VartaDecember 12, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- सिविल अस्पताल के पांवटा साहिब में प्रीति ढिल्लो (43) का इलाज चला लेकिन अब आगामी उपचार दिल्ली सरकार करवाएगी। दिल्ली निवासी महिला पांवटा में सड़क किनारे मिली थी। जिसका इलाज सिविल अस्पताल में समजासेवी हेमंत शर्मा और योगिता गोयल ने किया। इसमें अस्पताल का डॉक्टरों का भी पूर्ण सहयोग रहा।बता दे कि समजासेवी हेमंत शर्मा ने अकेले प्रीति ढील्लो का खर्चा उठाया, सिविल अस्पताल में वह करीब 15 दिनों से उपचाधीन रही। सूत्रों की माने तो शुरूआती दौर में सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने भी यहाँ इलाज करने से मना कर दिया लेकिन फिर प्रीति के लिए समाजसेवी हेमंत ने एक सेपरेट कमरा लिया ताकि यहाँ उसका इलाज सही ढंग से हो सके। जिसमें वह कामयाब रहे।तदोपरान्त महिला अपना उपचार दिल्ली में ही करवाना चाहती थी। इसके बाद एसडीएम पांवटा विवेक महाजन के माध्यम से दिल्ली महिला आयोग को एक पत्र भेजा गया। अब महिला को उपचार के लिए एलएनजीपी अस्पताल दिल्ली शिफ्ट कर दिया गया है। जिसको दिल्ली तक छोड़ने पत्रकार संजय कँवर व हेमंत शर्मा गए।हेमंत शर्मा ने कहा की  पांवटा में सड़क के किनारे मिली महिला विगत 26 नवंबर को 108 एंबुलेंस की सहायता से बहुत ही बुरी दशा में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाई गई थी। पिछले 15 दिनों में उसकी पूरी देखभाल की गयी। शरीर से बदबू आने के कारण कोई भी उसके इर्द गिर्द नही आता था लेकिन पता चला की उसके छाती पर बड़ा घाव है। जिसपर कीड़े पड़े थे, काफ़ी हद तक इलाज किया और डॉक्टरों ने पहले घाव की सफाई की।26 नवंबर से प्रीति ढिल्लो को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया तब से समाजसेवी हेमंत शर्मा, योगिता गोयल,अफलातून, संगीता, पत्रकार संजय कंवर, सफाई कर्मी गीता सहित सिविल अस्पताल का पूरा स्टाफ दिन रात महिला की सेवा कर रहा था।बीमार महिला ने दिल्ली के अस्पताल में उपचार करवाने की इच्छा जाहिर की। इसके उपरांत सेवा में जुटी टीम ने एसडीएम विवेक महाजन को संजय कंवर व हेमंत शर्मा ने बताया और एसडीएम के माध्यम से दिल्ली महिला आयोग को पत्र लिखा गया।मामला दिल्ली सरकार के संज्ञान में आया दिल्ली सरकार ने उपचार का जिम्मा लिया है। अब प्रीति ढिल्लो को दिल्ली का उपचार दिल्ली एलएनजीपी अस्पताल में होगा। शनिवार सुबह ही समाजसेवी हेमंत शर्मा और संजय कँवर प्रीती को दिल्ली अस्पताल में छोड़कर आये। 

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.