नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ) : – जिला सिरमौर के पांवटा ब्लॉक के हरिपुर खोल ब्लॉक में हुए सड़क हादसों में एक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पांवटा ब्लॉक के हरिपुर खोल में एक ट्रक की बाईक की साथ हुई टक्कर से हुए हादसे के बाद बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार बशीर निवासी घुतनपुर अपनी बाईक पर सवार होकर हरिपुर खोल की तरफ जा रहा था मेहतवाला पुल के पास पीछे से ट्रक ने बाईक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पीछे बैठा व्यक्ति मीर हमजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल हमजा को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रवाना किया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी पांवटा रमाकांत ठाकुर ने बताया की ट्रक -बाईक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Breakng
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
Tuesday, July 21