नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर में गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से 3 लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दोपहर बाद बोगधार ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के समीप एक मारुति कार (H P 16 8869) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान कार सड़क से लगभग 100 मीटर दूर खाई में जा गिरी।गाड़ी में सवार ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बोगधार में कार्यरत प्रशिक्षिकाएं नीलम, कौशल्या तथा एक प्रशिक्षु अरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को बोगधार सीएचसी में प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया गया। यहां से चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।कौशल्या और अरुण कुमार का राजगढ़ तथा नीलम का सोलन अस्पताल में उपचार चल रहा है। हालांकि सभी की हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18