Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»वन विभाग की टीम ने पकड़ी लकड़ी से भरी पिकअप, यमुनानगर लेजाई जा रही थी लकड़ी
    सिरमौर

    वन विभाग की टीम ने पकड़ी लकड़ी से भरी पिकअप, यमुनानगर लेजाई जा रही थी लकड़ी

    By Himachal VartaDecember 17, 2022
    Facebook WhatsApp

    The-forest-department-team.jpgनाहन ( हिमाचलवार्तान्यूज)(एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर में वन विभाग की टीम ने लकड़ी से भरी एक पिकअप को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। दोसड़का-रेणुका जी सड़क मार्ग पर स्थित रुणजा में बीती देर रात विभाग की टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। बता दें कि दोसड़का-रेणुका जी सड़क मार्ग पर रुणजा में बीती रात तकरीबन 9:40 बजे डीएफओ नाहन सौरभ जाखड़ पेट्रोलिंग कर रहे थे। उनके साथ बीओ जमटा नायब सिंह, वन कर्मी सुखचैन और अनुज कुमार भी मौजूद थे।इसी दौरान सामने से एक पिकअप (एचपी- 71- 9639) आई जिसे टीम ने जांच के लिए रुकवाया। विभाग द्वारा जब पिकअप की जांच की गई तो उसमें लकड़ियां लोड की हुई थी जिसमें 79 नग सिंबल और जिगन के पाए गए। विभाग द्वारा जब पिकअप के चालक पंकज निवासी बडू साहिब से इस बाबत पूछताछ की गई तो पता चला कि यह पिकअप बडू साहिब से यमुनानगर की तरफ जा रही थी।विभाग द्वारा जब लकड़ी ले जाने से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। लिहाज़ा टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए पिकअप को लकड़ी समेत जब्त कर लिया। गौरतलब हो कि किसी भी तरह की सरकारी और निजी लकड़ी को शाम 5:00 बजे के बाद ले जाना गैरकानूनी माना जाता है। अगर ऐसा पाया जाता है तो संबंधित आरोपी के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाती है साथ ही लकड़ी को भी जब्त कर लिया जाता है।बावजूद इसके रात को 9:40 बजे के आसपास लकड़ी से भरी इस पिकअप को ले जाया जा रहा था। वही, खबर की पुष्टि करते हुए बीओ जमटा नायब सिंह ने बताया कि लकड़ी से भरी एक पिकअप बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि चालक लकड़ी को यमुनानगर में बेचने जा रहा था। बताया कि विभाग द्वारा मामले की आगामी कार्यवाही जारी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.