नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर ने बताया कि मैसर्ज स्कयोरिटी एण्ड इंटैलीजेंट सर्विसिस शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा सुरक्षा जवान और सुपरवाईजरों के 150 पदों की भर्ती के लिए सिरमौर जिला के नाहन, कमरऊ और पांवटा साहिब स्थित रोजगार कार्यालयों में भर्ती शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय नाहन में 26 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे, उप रोजगार कार्यालय कमरऊ में 27 दिसम्बर को 10 बजे तथा उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में 28 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे साक्षात्कार लिए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा जवान पद के लिए न्यूनतम वेतन 13 हजार से 18 हजार रुपये प्रतिमाह तथा सुपरवाईजर पद के लिए 18 हजार से 22 हजार रुपये प्रतिमाह रखा गया है। अभ्यर्थियों की आयु 21 वर्ष से 37 वर्ष के बीच तथा शैक्षिक योग्यता 10वीं, 12वीं व स्नातक होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि चयनित सुरक्षा जवानों तथा सुपरवाइजरों को प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों, बैंकों, मैडिकल काॅलेज, मंदिरों तथा औद्योगिक इकाइयों इत्यादि में तैनाती दी जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए दूरभाष न. 01702-222274 पर संपर्क किया जा सकता है।
Breakng
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
Thursday, October 22