नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- उपमंडल पांवटा साहिब के में एक व्यक्ति से मारपीट करने के बाद फायरिंग करने का मामला सामने आया है जिसके बाद शहर में सनसनी का माहौल बना हुआ है। जिसके चलते पुलिस द्वारा सीमाओं को पूर्णता सील कर दिया गया है।बता दें कि कल शाम करीब 4:15 बजे के आस पास यह कुछ लोग मोटर साईकिलों में सोनू ईलैक्ट्रीशन पर पहुँच गये तथा ये सभी दुकान के अन्दर आकर इसे राड व लोहे की पाईप से मारने लगे। उनमें से एक लड़के के पास धारदार गंड़ासी भी थी। जिससे मारपीट में पीड़ित को बांये बाजू व सीधे हाथ में चोट लगी है। तभी जब वह जान बचा कर बाहर सडक की तरफ भागने लगा तो उनमें से एक लडके ने जिसके हाथ में कट्टा ले रखा था, सड़क से इसे सामने से फायर किया जो फायर इसके दाहिने काछ के नीचे से इसकी स्वाटर (हुड) व अन्दर पहनी बनियान से लगकर निकल गई।वहीं, मारपीट करके इसे जान से मारने की धमकियां देकर सभी लोग बद्रीपुर की तरफ अपने-अपने मोटर साइकिल में भाग गये थे। पांवटा साहिब के महेंद्र पाल उर्फ गोलू सैनी निवासी रामपुर घाट पर अज्ञात लोगों द्वारा गोली चलाने का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि दो बाइकों पर 4 लोग आए और उनमें से एक ने गोलू सैनी पर गोली चलाई।मामले की पुष्टि करते हुए पांवटा साहिब डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने भूपुर में शर्मा पेट्रोल पंप के नजदीक शाम करीब 4 बजे लगभग 4 नकाबपोश हमलावरों ने एक व्यक्ति महिंद्र पाल सिंह पर जानलेवा हमला किया है,जल्द ही आरोपी पुलिस हिरासत में होंगे।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18