Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»पड़ोसी राज्यों में टिड्डी दल के हमले से हरियाणा के किसान रहे सतर्कः जय प्रकाश दलाल
    हरियाणा

    पड़ोसी राज्यों में टिड्डी दल के हमले से हरियाणा के किसान रहे सतर्कः जय प्रकाश दलाल

    By Himachal VartaFebruary 6, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जय प्रकाश दलाल ने कहा कि राजस्थान और पंजाब के बाद प्रदेश में टिड्डी दल के आगमन के चलते सतर्कता बरतते हुए अलर्ट जारी किया गया है और टिड्डी दल नियंत्रण एवं सूचना के लिए सुपरविजन टीमें गठित की गई है तथा टिड्डी दल को रोकने के लिए प्रयुक्त होने वाली कीटनाशकों को 50 प्रतिशत सबसिडी पर किसानों को उपलब्ध करवाये जाने का निर्णय लिया गया है।
    कृषि मंत्री ने किसानों से अपील की है कि वे अपने खेतों का निरीक्षण करें और टिड्डी दिखने पर तत्काल स्थानीय कृषि विकास अधिकारी, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि विज्ञान केंद्र या उप कृषि निदेशक व कंट्रोल रूम को सूचना दें और टिड्डी दल को खेत में आने से रोकने के लिए खेतों में तेज आवाज करने के उपकरणों की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि टिड्डी दल के नियंत्रण के लिए किसानों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। जरूरत के हिसाब से दवाओं की व्यवस्था की जा रही है। किसी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है। टिड्डी दिखने पर कंट्रोल रूम को सूचना अवश्य दें।
    उन्होंने कहा कि हैफेड, हरियाणा कृषि उद्योग निगम, हरियाणा बीज विकास निगम और हरियाणा भूमि सुधार विकास निगम के माध्यम से टिड्डी के नियंत्रण के लिए क्लोरपायरीफॉस 20 प्रतिशत ईसी और क्लोरपायरीफॉस 50 प्रतिशत ईसी के स्टॉक की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है, ताकि किसानों को 50 प्रतिशत सबसिडी पर उपलब्ध करवाई जा सके। इसके अलावा, किसान बेंडियोकार्ब, डेलटामीथ्रिन, फिप्रोनिल, लैंब्डा और मैलाथिऑन कीटनाशक दवाईयों का भी प्रयोग कर सकते हैं।
    श्री जे पी दलाल ने कहा कि राजस्थान व पंजाब सीमावर्ती जिला सिरसा, फतेहाबाद, हिसार के अलावा भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी व चरखी दादरी जिलों व आसपास के क्षेत्र में पूर्व तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के टोल फ्री नंबर 18001802117 पर भी किसानों को टिड्डी दल से बचाव बारे जानकारी दी जा रही है। साथ ही चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय, हिसार द्वारा भी किसान जागरूकता एवं बचाव संबंधी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.