नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिरमौर जिला के पांवटा साहिब उपमंडल के भूपपुर में एक युवक पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किये आरोपियों को बीते कल अदालत में पेश किया, जहां से तीनों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बता दें कि 21 दिसंबर की देर शाम को कुछ नकाबपोश बदमाशों ने भूपपुर में एक युवक के साथ मारपीट कर उस पर फायरिंग की थी।वारदात के बाद पुलिस टीम ने सीमाओं को सील कर दिया था तथा वारदात स्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसमें पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे। पुलिस ने वारदात में शामिल दीपक चौधरी पुत्र बलकार सिंह, साजिद अली उर्फ काका पुत्र शराफत अली व गौरव भंडारी पुत्र अनुराग भंडारी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से तीनों आरोपियों को 26 दिसम्बर तक के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद किए हैं। डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18