Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 17
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»आयुष्मान भारत के डिजिटल मिशन के तहत हैल्थ एकांउट बनेंगे-सीएमओ ‘‘आभा ऐप’’ से भी बन सकते हैं हैल्थ एकाउंट’’
    स्वास्थ्य

    आयुष्मान भारत के डिजिटल मिशन के तहत हैल्थ एकांउट बनेंगे-सीएमओ ‘‘आभा ऐप’’ से भी बन सकते हैं हैल्थ एकाउंट’’

    By Himachal VartaDecember 28, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन,  ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( लक्ष्य शर्मा)मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डा. अजय पाठक ने बताया कि आयुष्मान भारत के डिजिटल मिशन के अन्तर्गत ‘‘आयुष्मान भारत हैल्थ एकाउंट’’ बनाये जा रहे हैं। उन्होंने बताया  कि सिरमौर जिला में आयुष्मान भारत हैल्थ एकाउंट बनने प्रारम्भ हो गए हैं और लाभार्थी आधार कार्ड के माध्यम से अपना हैल्थ एकाउंट बनवा सकते हैं। इस हैल्थ एकाउंट में सभी लाभार्थियों की स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी हर समय उपलब्ध रहेगी।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति अपने नजदीक के हैल्थ वैलनेस सेंटर में जाकर हैल्थ एकाउंट बनवा सकता है और यहां कार्यरत सी.एच.ओ. या डाटा एंट्री ऑपरेटर एकाउंट बनवाने में सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि लाभार्थी स्वयं गूगल प्ले स्टोर में ‘‘आभा ऐप’’ डाउनलोड करके भी अपना हैल्थ एकाउंट बनवा सकते हैं।उन्होंने कहा कि अक्सर देखने में आता है कि पुराने मेडिकल रिपोर्ट या हैल्थ डाक्यूमेंट खो जाते हैं परन्तु इस हैल्थ एकाउंट के बनने से यह समस्या खत्म हो जाएगी। सरकार ने लोगों को इस प्रकार की समस्या से निजात दिलाने के लिए डिजिटल हैल्थ एकाउंट की शुरूआत की है, इस एकाउंट में सभी मेडिकल डाक्यूमेंट और रिपोर्ट सेवा उपलब्ध रहेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आग्रह किया है कि सभी लोग जल्द से जल्द अपना और अपने परिवार का हैल्थ एकाउंट बनवा लें ताकि भविष्य में उन्हें किसी समस्या का सामना न करना पड़े।
    हैल्थ एकाउंट के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए जिला समन्यव अधिकारी रमन शर्मा से मोबाईल पर 94590-01304 पर संपर्क कर सकते हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.