Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सूरजकुंड में हिमाचल प्रदेश की पर्यटन क्षमता को दर्शाया गया
    हिमाचल प्रदेश

    सूरजकुंड में हिमाचल प्रदेश की पर्यटन क्षमता को दर्शाया गया

    By Himachal VartaFebruary 7, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला/सूरजकुंड। 34वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला थीम राज्य हिमाचल प्रदेश ने शिल्प मेला मैदान को ब्रांड हिमाचल प्रदेश के रंगों से भर दिया है। राज्य की पर्यटन क्षमता को इस शिल्प मेला में अंतरराष्ट्रीय स्तर के मंच पर प्रदर्शित किया जा रहा है।

    शिल्प मेले में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों, अनछुए क्षेत्रों को अंतरराष्ट्रीय मंच मंच उपलब्ध करवाया गया है। मेले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटक सूचना केंद्र एवं प्रदर्शनी स्टाॅल स्थापित किए गए हैं। मेले का शुभारंभ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया और उन्होंने हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के साथ हिमाचल पर्यटन के सूचना केंद्र और प्रदर्शनी स्टाॅल का दौरा भी किया।

    ब्रांड हिमाचल पर्यटन को बढ़ावा देने तथा इसे उन्नत करने के लिए प्रिंट और इलैक्ट्राॅनिक मीडिया, एफएम रेडियो के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है।

    शिल्प मेला ग्राउंड में हिमाचल की पर्यटन क्षमता को दर्शाने के लिए बड़े होर्डिंग्ज, एलईडी स्क्रीन, सेल्फी प्वाईंट इत्यादि स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा मेला ग्राउंड में हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को दर्शाने वाली कलात्मक दीवार, कला और चित्र लगाए गए हैं। आगंतुकांे को आकर्षित करने के लिए ‘आई लव हिमाचल’ के नारे के साथ सेल्फी प्वाईंट स्थापित किया गया है। मेला मैदान में पर्यटन को बढावा देने वाली फिल्मों को दिखाया जा रहा है जिसका उद्देश्य सांस्कृतिक धरोहर, आध्यात्मिक पर्यटन, साहसिक पर्यटन और बौद्ध परिधि और सामान्य पर्यटन को बढ़ावा देना है।

    पूरे मेला ग्राउंड को हिमाचल थीम से सजाया गया है और आगंतुक सूरजकुंड शिल्प मेले में हिमाचल प्रदेश को महसूस कर रहे हैं।

    पर्यटन प्रदर्शनी आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी है और बड़ी संख्या में लोग इस स्टाॅल में अपनी सेल्फी ले रहे हैं। कलाकाराें के 70 स्टाॅल और अन्य खाद्य स्टाॅल हिमाचल प्रदेश थीम के साथ ब्रांडिड किए गए हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.