पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( लक्ष्य शर्मा)पांवटा साहिब के ऐतिहासिक गुरुद्वारा में सिखों के दसवें गुरु गुरुगोविंद सिंह जी के 356वें प्रकाश पर्व को पूरी धूमधाम से मनाया जा रहा है।इस पावन बेला में ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब को दुल्हन की तरह सजाया गया है प्रकाश पर्व में भाग लेने दूर-दराज से लाखों सिख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं,प्रकाशपर्व की सफलता को लेकर प्रबंधक कमेटी पुरी तरह मुस्तैद है।जानकारी देते हुए गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर जगबीर सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम 27 दिसंबर से लगातार चला हुआ है।उन्होंने बताया कि आज रात को जाने माने कवि जालंधर लुधियाना अमृतसर से पांवटा साहिब कबीर दरबार में पहुंचेंगे।इसके अलावा दूर दराज क्षेत्रों से पांवटा साहिब पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता प्रबंध किया गया है 24 घंटे लंगर व्यवस्था दी जा रही है।आज सुबह नजदीकी स्कूलों के छात्र-छात्राओं पाठ एवं कीर्तन किया गया है, वही सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगना यहां पर शुरू हो गया है।उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व पर दिल्ली हरियाणा पंजाब उत्तराखंड आदि राज्यों के श्रद्धालु यहां पर पहुंच रहे हैं और शीश नवाज का दुआएं मांग रहे हैं पांवटा साहिब गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व को लेकर विशेष लंगर की व्यवस्था की गई है। बाहर से आए श्रद्धालुओं के लिए गुरुद्वारा सहित आसपास के हॉल को भी बुक कराया गया है।साथ ही उन्होंने पांवटा वासियों को गुरु के 356 प्रकाशोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।
Breakng
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
Thursday, October 22
